कमलनाथ बोले- नहीं कराऊंगा फ्लोर टेस्ट, इस्तीफा देने के सवाल पर दिया ये जवाब
कमलनाथ बोले- ना इस्तीफा दे रहा हूं, ना ही कराऊंगा फ्लोर टेस्ट
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच सीएम कमलनाथ ने एक बार फिर कहा है कि वो फ्लोर टेस्ट नहीं कराएंगे। उन्होंने कहा, हम लगातार कह रहे हैं कि हमारे पास बहुमत है। सरहकार बनने के बाद कई मौकों पर हमने अपना बहुमत साबित किया है। ऐसे में फ्लोर टेस्ट के लिए जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। इंडिया टुडे से बातचीत में कमलनाथ ने ये बातें कही हैं।
Recommended Video

भाजपा लाए अविश्वास प्रस्ताव
कमलनाथ ने ये भी कहा है कि उनका इस्तीफा देने का भी कोई विचार नहीं है। इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि जब बहुमत है तो इस्तीफा क्यों दूं। भाजपा की ओर उठाए जा रहे सवालों पर कमलनाथ ने कहा, अगर उनको लगता है कि सरकार के पास बहुमत नहीं है तो अविश्वास प्रस्ताव ले आएं, किसने रोका है? हम भाजपा को अविश्वास प्रस्ताव से नहीं रोक रहे लेकिन हम अपनी ओर से कह रहे हैं कि हमारे पास बहुमत है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान होगा
मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस पर सुनवाई हो रही है। इसको लेकर हुए सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का हम सम्मान करते हैं। अदालत का जो भी आदेश होगा, उसका पालन करेंगे। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर विधानसभा में जल्द फ्लोर टेस्ट करवाने की अपील की है।

विधायकों को स्पीकर के सामने बात रखने दी जाए
कमलनाथ ने विधायकों के इस्तीफे पर कहा, भाजपा ने उनके विधायकों को बंधक बना रखा है। उनसे कुछ भी वीडियो बनवाए जा रहे हैं। आखिर भाजपा के लोग कांग्रेस के विधायकों को कर्नाटक क्यों लेकर गए। उन्हें क्यों किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा। क्यों होटल के बार भारी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है, आखिर ये क्या है? हमारा कहना है कि ये विधायक भोपाल आकर अपनी बात रखें। स्पीकर के सामने अपना पक्ष रखें। उन्होंने बिना किसी दवाब के इस्तीफा दिया है तो बेंगलुरू में क्यों बैठे हैं। उनको भोपाल आना चाहिए। स्पीकर फिर जो फैसला करें, ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications