राहुल का पत्ता साफ, कमलनाथ होंगे नेता विपक्ष

Kamal Nath could be Leader of opposition as Gandhi's not keen?
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनावों में मिली हार से कांग्रेस उबर नहीं पा रही है। पार्टी नेता सदमे में है। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। हार की जिम्मेदारी भले राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ले ली हो, लेकिन अब विपक्ष में बैठकर आरोप झेलने की जिम्मेदारी लेने से दोनों कतराने लगे है।

जी हैं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अद्यक्ष सोनिया गांधी ने सदन में नेता विपक्ष बन ने से इंकार कर दिया है। भाजपा के हाथो मिली करारी शिकस्त के बाद माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद लेने के खिलाफ हैं। इससे सबसे वरिष्ठ कांग्रेसी सांसद कमलनाथ के सदन में कांग्रेस का नेता बनने की संभावनाएं और तेज हो सकती हैं।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कमलनाथ विपक्ष के नेता बन सकते हैं, अगर लोकसभा अध्यक्ष नियमों में छूट देते हैं या पूरे यूपीए को एक इकाई की मान्यता देते हैं, जिसके सांसदों की संख्या 56 है।

आंकड़ों पर गौर करें तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल 44 सीटें हासिल हुई हैं। मुख्य विपक्षी दल की मान्यता प्राप्त करने के लिए किसी पार्टी के पास 543 सदस्यीय लोकसभा में कम से कम 10 फीसदी हिस्सेदारी यानि 55 सदस्य होने चाहिए। हालांकि इस जरूरत को लेकर कुछ भी वैधानिक नहीं है और लोकसभा अध्यक्ष इसे हटा सकते हैं। ऐसी स्थित में अन्नाद्रमुक और तृणमूल कांग्रेस विपक्ष के नेता पद का दावा करने के लिए साथ आ सकते हैं, जिनके सीटों की संख्या क्रमश: 37 और 34 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+