कमल हसन ने राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर किया है खास ट्वीट

नई दिल्ली। कांग्रेस की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी को तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने बधाई दी। डीएमके नेता एमके स्टालिन और दिग्गज फिल्म अभिनेता कमल हसन ने भी राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। दोनों ही नेताओं ने ट्विटर पर ट्वीट करके राहुल गांधी को बधाई दी। कमल हसन ने ट्वीट करके लिखा राहुल गांधी बधाई हो, आपकी सीट आपको परिभाषित नहीं करती है, लेकिन आप अपने पद को परिभाषित कर सकते हैं। मैंने आपके बड़ों का प्रशंसक हूं। मुझे इस बात का भरोसा है कि आप बेहतर काम करेंगे और आप भी मेरी प्रशंसा को हासिल करेंगे, अब पूरी जिम्मेदारी आपके कंधों पर है।

kamal hassan

वहीं एमके स्टालिन ने राहुल को बधाई देते हुए लिखा कि मुझे पूरा भरोसा है कि राहुल गांधी लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, लोगों की आशाओं को पूरा करेंगे, साथ ही वह देश में सेक्युलरिज्म, समाजवाद व संघीय ढांचे को फिर से स्थापित करेंगे। एमके स्टालिन के ट्वीट के जवाब में राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा शुक्रिया स्टालिन जी।

आपको बता दें कि शनिवार को राहुल गांधी का आधिकारिक तौर पर कांग्रेस का अध्यक्ष घोषित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी सहित कई दिग्गज कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सोनिया गांधी ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से लोगों ने राहुल गांधी पर हमले किए हैं उसने राहुल गांधी को काफी मजबूत कर दिया है।

इसे भी पढ़ें- इलाहाबाद में राहुल गांधी, परशुराम के वंशज से शिव के नीलकंठ अवतार तक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+