क्या रजनीकांत से हाथ मिला सकते हैं कमल हासन, एक्टर ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में राजनीति में आने का ऐलान किया था। उनकी पार्टीका नाम ऑल इंडिया मक्कल सेवई कटची (ऑल इंडिया पीपुल्स सर्विस पार्टी) है और उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह ऑटो है। रजनीकांत के राजनीति में आने के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या वह कमल हासन के साथ हाथ मिलाएंगे। कमल हासन पहले ही राजनीति में आ चुके हैं और वह काफी सक्रिय भी हैं। अलग-अलग मुद्दों पर कमल हासन खुलकर अपनी राय भी रखते हैं। रजनीकांत के साथ हाथ मिलाने के सवाल पर कमल हासन ने कहा कि मैं तो सिर्फ एक फोन की दूरी पर हूं।कमल हासन ने कहा कि गठबंधन को लेकर रजनीकांत को ही फैसला करना है। उसके बाद हम दोनों बैठकर आगे इसकी बात कर सकते हैं।

kamal haasan

रजनीकांत के साथ हाथ मिलाने के सवाल पर कमल हासन ने कहा कि हम सिर्फ एक फोन की दूरी पर हैं। अगर हमारी विचारधारा एक जैसी है और अगर यह लोगों के हित में है तो हम अपना व्यक्तिगत अहम किनारे करके एक दूसरे के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि कमल हासन पहले ही राजनीति में आ चुके हैं और उनकी पार्टी का नाम मक्कल निधि मैय्यम है।

बता दें कि तमिलनाडु की राजनीति में यह पहली बार नहीं है जब फिल्मी सितारे राजनीति में कदम रख रहे हैं। तमिलनाडु की राजनीति के दिग्गज कहे जाने वाले करुणानिधि और जयललिता के निधन के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बड़ी जगह खाली हुई है। ऐसे में इस खाली जगह को रजनीकांत या कमल हासन भर पाते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। हालांकि कमल हासन की पार्टी लोकसभा चुनाव में कुछ खास नहीं कर पाई थी। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि क्या रजनीकांत और कमल हासन एक साथ मिलकर सफलता हासिल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+