कलबुर्गी: 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' का आइडिया 29 सितंबर से होगा लागू
कलबुर्गी। अगर आप कर्नाटक के कुलबर्गी में बिना हेलमेट के बाइक चला रहा हैं तो अपने वाहन के धक्के देकर गंतव्य तक पहुंचने के लिए तैयार रहें। क्योंकि शहर में नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद अब यह नियम लागू कर दिया गया है कि, अगर आप हेलमेट नहीं लगाते हैं तो आपको पंप से पेट्रोल नहीं मिलेगा। पुलिस ने नो हेलमेट- नो पेट्रोल की नीति को लागू कर दिया है।

यह आइडिया कुलबर्गी के पुलिस कमिश्नर एमएन नागराज द्वारा प्रस्तावित किया गया है। जिसके तहत वे शनिवार को पेट्रोल पंप के मालिकों से मिले और उनसे निवेदन किया कि, वह ऐसे लोगों को पेट्रोल ना बेचें जो हेलमेट नहीं पहनकर कर आते हैं। नागराज ने कहा, पहले एक सप्ताह, हम जागरूकता फैलाएंगे और यातायात नियमों के बारे में जनता को शिक्षित करेंगे और फिर पुलिस अभियोगों के साथ आइडिया को लागू करेगी।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले महीने मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 के प्रावधानों को अधिसूचित किया था। इसे 1 सितंबर से भारत के कई राज्यों में लागू किया गया है। जिसके तहत कानून यातायात उल्लंघन के लिए भारी जुर्माना और सख्त दंड नियम लागू कर दिए गए। नए मोटर वाहन संशोधन अधिनियम के बाद देश के कई हिस्सों में इसके खिलाफ विरोध के स्वर सुनाई पड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications