तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद पर बोलीं काजोल, 'उन्होंने जो कहा वो वाकई हकीकत है'

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने तनुश्री दत्ता पर बोलते हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट को इंडस्ट्री की हकीकत बताया है। काजोल ने कहा है उन्होंने जो कहा वो वाकई हकीकत है और ये सिर्फ इस इंडस्ट्री में नहीं, बल्कि हर जगह है।

Recommended Video

    Tanushree Dutta के साथ आ खड़ी हुई Kajol| वनइंडिया हिंदी
    Kajol

    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने तनुश्री दत्ता पर बोलते हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट को इंडस्ट्री की हकीकत बताया है। काजोल ने कहा है उन्होंने जो कहा वो वाकई हकीकत है और ये सिर्फ इस इंडस्ट्री में नहीं, बल्कि हर जगह है। काजोल ने कहा कि अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कभी सेक्सुअल हैरेसमेंट का सामना नहीं किया, लेकिन अगर कभी ऐसा होता तो वो इसके बारे में खुलकर जरूर बोलतीं। बता दें कि तनुश्री दत्ता ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म सेट पर उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इसके बाद से इंडस्ट्री में खलबली मच गई है।

    'इंडस्ट्री की हकीकत है सेक्सुअल हैरेसमेंट'

    'इंडस्ट्री की हकीकत है सेक्सुअल हैरेसमेंट'

    एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद पर बोलते हुए काजोल ने कहा, 'जो उन्होंने कहा वो कहीकत है और मैं कहूंगी की ये सिर्फ हमारी इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है। मुझे लगता है कि ये मुद्दा हर जगह है।' काजोल ने कहा कि पुरुष भी सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार होते हैं। उन्होंने कहा कि अपने करियर में कभी सेक्सुअल हैरेसमेंट का सामना नहीं किया, लेकिन इसे लेकर र्यूमर्स काफी सुने हैं। 'कोई आपके पास ये कहता हुआ नहीं आएगा कि सुनो मैंने ऐसा किया। मुझे नहीं मालूम कि इसमें से कितना सच्च है और कितना झूठ।'

    'मेरे साथ होता तो जरूर कुछ करती'

    'मेरे साथ होता तो जरूर कुछ करती'

    काजोल ने कहा कि अगर उनके साथ कभी ऐसा होता तो वो जरूर बोलतीं। 'अगर मेरे सामने ऐसा कुछ होता तो मैं जरूर बोलती या कुछ करती। मेरे साथ ये कभी नहीं हुआ और न मुझे लगता है कि मेरे सामने ऐसा कभी कुछ हुआ।' तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों के बाद इसे बॉलीवुड में #MeToo की शुरुआत बताया जा रहा है। काजोल ने कहा कि #MeToo आंदोलन की मुख्य बात यही थी कि आप अपने लिए खड़े होएं। आप लोगों को अपने लिए खड़ा होते देखते हैं और अपने लिए खड़े होते हैं।

    तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए थे गंभीर आरोप

    तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए थे गंभीर आरोप

    तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तनुश्री ने खुलासा किया कि 'Horn Ok Pleassss' के सेट पर पाटेकर ने उनका यौन शोषण किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि पाटेकर ने मेकर्स से गाने में उनके साथ एक इंटीमेट स्टेप की भी डिमांड की थी। तनुश्री के मुताबिक गाने के कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा कोई सीन नहीं था। उन्होंने ये भी कहा कि पाटेकर ने एमएनएस पार्टी और प्रोड्यूसर्स ने सेट पर मीडिया को बुलाया था। एमएनएस पार्टी ने तनुश्री की गाड़ी के साथ तोड़-फोड़ की थी और सेट पर काफी बवाल मचाया था।

    फिल्मी हस्तियों ने किया तनुश्री को सपोर्ट

    फिल्मी हस्तियों ने किया तनुश्री को सपोर्ट

    तनुश्री के दावों को दो चश्मदीदों का भी साथ मिला है। एक्ट्रेस को भले 10 साल पहले कोई सपोर्ट न मिला हो, लेकिन आज अधिकतर सितारे उनके साथ हैं। उन्होंने जब से नाना पाटेकर को लेकर खुलासा किया है, तभी से बॉलवुड जैसे दो खेमों में बंट गया है। एक्ट्रेस को सपोर्ट करने वालों में सबसे पहले स्वरा भास्कर और फरहान अख्तर थे। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, ट्विंकल खन्ना, परिणीति चोपड़ा, अनुराग कश्यप, आयुष्मान खुराना, रवीना टंडन ने तनुश्री को सपोर्ट किया था। वहीं दूसरी ओर अमिताभ बच्चा, सलमान खान, आमिर खान जैसे सितारों ने इसपर गोलमोल जवाब दिया।

    एमएनएस की बिग बॉस को खुली धमकी

    एमएनएस की बिग बॉस को खुली धमकी

    तनुश्री ने अपने खुलासे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) पर भी आरोप लगाए थे। तनुश्री ने कहा था कि पाटेकर के कहने पर एमएनएस कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी से तोड़फोड़ की, जिसका वीडियो भी सामने आया था। बुधवार को एमएनएस कार्यकर्ताओं ने बिग बॉस के मेकर्स को तनुश्री दत्ता को शो में न लेने की धमकी दी है। खबरें आ रहीं थीं कि तनुश्री बिग बॉस 12 में दिख सकती हैं। एमएनएस कार्यकर्ताओं ने शो के निर्माताओं को एक लेटर सौंपते हुए कहा है कि अगर वो दत्ता को शो में लेते हैं तो लोनावाला में लगा बिग-बॉस का सेट तोड़ दिया जाएगा और शो की शूटिंग नहीं होने दी जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+