Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कैलाश सत्यार्थी का चोरी हुआ नोबेल पुरस्कार बरामद, तीन सगे भाई गिरफ्तार

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के कालकाजी स्थित घर से 7 फरवरी को चोरों ने घर के महंगे सामानों के साथ-साथ नोबेल पुरस्‍कार की प्रतिकृति समेत कई और दूसरे अवॉर्ड्स चोरी कर लिए थे।

नई दिल्ली। बीते मंगलवार को चोरी हुए कैलाश सत्यार्थी के नोबेल पुरस्कार और दूसरे सम्मान दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी सगे भाई। पुरस्कार के साथ चोरी हुई दूसरी चीजें भी पुलिस ने बरामद कर ली हैं।

कैलाश सत्यार्थी का चोरी हुआ नोबेल पुरस्कार बरामद, सगे भाई गिरफ्तार

गिरफ्तार हुए राजन, सुनील और विनोद सगे भाई हैं और संगम विहार के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि ये लोग पहले भी चोरी की कई वारदात में शामिल रहे हैं। पुलिस इन तक सीसीटीवी और फिंगर प्रिंट के नमूनों के जरिये पहुंची। पुलिस के मुताबिक ये अवार्ड को सोना समझ कर ले गए लेकिन चोरी के बाद इन्हें अहसास हुआ की इन लोगों ने जो चीज चोरी की है, उसकी चोर बाजार में कोई कीमत नहीं है। ज्‍वाइंट कमिश्‍नर आर पी उपाध्याय के मुताबिक चोरी के बाद जब इन लोगों ने टीवी पर देखा की उनसे नोबेल चोरी हो गया है तो ये घबरा गए और लगातार ठिकाने बदलने रहे लेकिन पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का घर डीडीए फ्लैट्स कॉलोनी, अरावली अपार्टमेंट, कालकाजी में है। 7 फरवरी को चोरों ने घर के महंगे सामानों के साथ-साथ नोबेल पुरस्‍कार की प्रतिकृति समेत कई और दूसरे अवॉर्ड्स चोरी कर लिए थे। इसके बाद कैलाश सत्यार्थी ने कहा था कि मेरा नोबेल पुरस्कार मेरे देश और यहां के बच्चों को समर्पित है। इस घटना को अंजाम देने वालों से मेरी अपील है कि वो इस पुरस्कार के महत्व को समझें क्योंकि इसको बेचकर वो कुछ नहीं पाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+