कैलाश सत्यार्थी की मांग, शिक्षा बजट में हो बढ़ोतरी
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने सरकार से एक बार फिर अपील की है कि शिक्षा बजट में बढ़ोतरी की जाए। सत्यार्थी ने कहा कि सरकार को शिक्षा बजट बढ़ाना चाहिए, जिससे युवाओं को बेहतर भविष्य मिल सके और वे देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर सकें। आपको बता दें, इससे पहले भी एक बार सत्यार्थी शिक्षा बजट को लेकर बयान दे चुके हैं।

कैलाश सत्यार्थी ने कहा, 'देश में उद्यम और उद्यमियों की संख्या में हर साल इजाफा हो रहा है और यह काफी सुखद है। लेकिन इसके साथ ही यह जरूरी है कि शिक्षा के क्षेत्र में भी इन्वेस्टमेंट को बढ़ाया जाए। ताकि हर बच्चे को मुफ्त शिक्षा पाने का अधिकार मिले।'
सामाजिक समारोह के दौरान कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि, 'जल्द ही बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है, लिहाजा मैं सरकार से अपील करता हूं कि बजट में शिक्षा को विशेष स्थान मिले।' इसके साथ ही सत्यार्थी ने बाल-श्रम कानून पर भी जोर दिया। साथ ही यह भी कहा कि कई बाल-श्रम से जुड़े कानून लंबे समय से सरकारी मुहर के इंतजार में, जिन्हें अब जल्द पास कर दिया जाना चाहिए।
आपको बता दें, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद सत्यार्थी ने कहा था कि सभी देशों को हथियार और युद्ध से ज्यादा स्कूलों पर खर्च करना चाहिए, ताकि दुनियाभर में बाल- शिक्षा को मजबूत बना सकें।












Click it and Unblock the Notifications