1580 श्रद्धालुओं के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल से फिर शुरू, नाथुला दर्रा खुला
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को घोषणा की है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नाथूला दर्रा खोल दिया गया है। प्रेस कांफ्रेंस में सुषमा स्वराज ने कहा, 'मैंने चीनी विदेश मंत्री से बात की थी कि जब तक पीपल-टू-पीपल संबंध नहीं बढ़ेंगे, तब तक दोनों सरकारों के बीच रिश्ते समृद्ध नहीं हो सकते। मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि यात्रा अब शुरू हो चुकी है।'

सुषमा स्वराज ने कहा कि इस साल करीब 1580 तीरर्थयात्री कैलाश मानसरोवर की यात्रा करे पाएंगे, जिसमें 18 बैच में 60 श्रद्धालुओं को लिपुलेख दर्रे मार्ग से और 10 बैच में 50 यात्रियों को नाथू ला पास से होकर भेजा जाएगा।
सुषमा स्वराज पिछले माह शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) में शामिल होने के लिए बीजिंग थीं, जहां उन्होंने चीन के विदेश मंत्री वांग ई से मुलाकात की थीं। उस दौरान दोनों ही देशों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर सहमति जताई थी। पिछले साल डोकलाम गतिरोध के बाद चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रोक लगा दी थी।
सुषमा स्वराज ने चीन के पूरे सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि नाथू ला दर्रे से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा इसी साल एक बार फिर से शुरू हो जाएगी। इस यात्रा के लिए सलेक्शन प्रोसेस सिस्टम पर रेंडम नंबरिंग के आधार पर होगा। इस पूरे सलेक्शन प्रोसेस में ट्रांसपरेंसी होगी। चार माह की कैलाश मानसरोवर इस साल जून में शुरू होगी। नेपाल और तिब्बत से होकर होने वाली इस यात्रा के लिए हर साल हजारों भारतीय श्रद्धालु इस यात्रा में भाग लेते है।
-
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications