Kailash Mansarovar Yatra: 34 किमी पैदल चले राहुल गांधी, सामने आया वीडियो
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें वो श्रद्दालुओं संग बातें करते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिना रुके 13 घंटे तक चढ़ाई की, इस दौरान राहुल करीब 34 किलोमीटर तक पैदल चले। आपको बता दें कि कैलाश मानसरोवर की चढ़ाई आसान नहीं हैं, कई यात्री इस सफर को, खच्चर के जरिए पूरा करते हैं लेकिन राहुल ने अपने लिए पैदल चलने का ही रास्ता चुना।

राहुल की तस्वीर सोशल मीडिया पर लेखक साध्वी खोसला ने साझा की
इससे पहले राहुल गांधी की कैलाश यात्रा की पहली तस्वीर Twitter पर लेखक साध्वी खोसला ने साझा की थी जिनमें कांग्रेस युवराज राहुल गांधी टोपी, चश्मा, जींस, जैकेट पहने दिख रहे हैं।

राहुल गांधी लोगों के बीच हॉट टॉपिक
तस्वीरें सामने आने के बाद इस वक्त सोशल मीडिया पर फिर से राहुल गांधी लोगों के बीच हॉट टॉपिक बन गए हैं।
राहुल गांधी का वीडियो आया सामने
नए वीडियो में राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर अपने कैंप में दिख रहे हैं, राहुल यहां कई अन्य श्रद्धालुओं के साथ खड़े हैं, ये वीडियो भी लेखक साध्वी खोसला ने ही ट्विटर पर शेयर किया है।
#WATCH:Congress President Rahul Gandhi during #KailashMansarovarYatra with other pilgrims pic.twitter.com/G4XUjss0zu
— ANI (@ANI) September 7, 2018












Click it and Unblock the Notifications