जिंदा हैं कादर खान, सोशल मीडिया पर उड़ी मौत की अफवाह

नयी दिल्ली। बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में शामिल कादर खान की मौत की खबर झूठी हैं। वो जिंदा हैं और स्वस्थ हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर वायरल हो गई। इस अफवाह की खबर के फैलते ही उनके परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने अफवाहें खारिज करते हुए कहा कि वह एकदम ठीक हैं। 80 बरस के कादर खान के लिए संजीवनी बनेंगे बाबा रामदेव?

kader khan

उन्हें स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी दिक्कतें हैं, जिसकी वजह से उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती हैं और इसी वजह से अक्सर उनकी डॉक्टरी जांच उनके आवास पर होती है।आपको बता दें सोशल मीडिया पर कादर खान की मौत की खबर रविवार सुबह से ही वायरल हो गई। जैसे ही ये खबर फैली, लोगों ने तेजी से उन्हें सर्च करना शुरु कर दिया। जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गया।

खबर फैलने के बाद उन्हें 50 हजार बार सर्च किया गया। आपको बता दें कि आखिरी बार कादर खान दिमाग का दही फिल्म में नजर आए थे। उन्होंने आंखे, हिम्मतवाला, कूली नं. 1 जैसे कई सुपरहिट फिल्में की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+