सनी लियोन से इस दिग्गज एक्टर ने मांगा पर्सनल नंबर, बदले में एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

सनी लियोन बॉलीवुड के इस दिग्गज एक्टर से बात कर ही रहीं थी कि तभी उन्होंने सनी से उनका पर्सनल नंबर मांग लिया और फिर...

नई दिल्ली। मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी का कैलेंडर 2020 सुर्खियों में छाया हुआ है। डब्बू रतनानी ने अपने 2020 के कैलेंडर में सनी लियोन, विद्या बालन, भूमि पेडनेकर, विकी कौशल, वरुण धवन, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी, कृति सेनन, परिणीति चोपड़ा और टाइगर श्रॉफ को रखा है। कैलेंडर के लिए सनी लियोन, कियारा आडवाणी, भूमि पेडनेकर और विकी कौशल ने न्यूड फोटोशूट कराया है। वहीं, कैलेंडर लॉन्च के प्रोग्राम के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ, जो बेहद दिलचस्प था और मीडिया की सुर्खियों में आ गया।

सनी लियोन ने कबीर बेदी को दिया ये वाला नंबर

सनी लियोन ने कबीर बेदी को दिया ये वाला नंबर

spotboye की खबर के मुताबिक, डब्बू रतनानी के कैलेंडर 2020 के लॉन्च इवेंट में फिल्म जगत की कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं थी। फिल्म अभिनेता कबीर बेदी भी इस इवेंट में पहुंचे थे। इवेंट के दौरान कबीर बेदी और सनी लियोन आपस में बातचीत करते हुए नजर आए और इसी बीच कबीर बेदी ने सनी लियोन से उनका मोबाइल नंबर मांगा। हालांकि सनी लियोन ने कबीर बेदी को अपना पर्सनल नंबर नहीं दिया, बल्कि अपने पति डैनियल वेबर का मोबाइल नंबर दे दिया।

अब फैंस को सेल्‍फी नहीं देंगी सनी लियोन

अब फैंस को सेल्‍फी नहीं देंगी सनी लियोन

आपको बता दें कि सनी लियोन को लेकर हाल ही में एक और खबर आई थी। दरअसल चीन में कोरोनावायरस के प्रकोप और भारत में इस वायरस के संदिग्ध मरीज सामने आने के बाद सनी लियोनी ने फैसला लिया कि अब वह फैंस को सेल्‍फी नहीं देंगी। पिछले दिनों जब वो अपने पति के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं तो उन्होंने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था। सनी लियोनी ने पिछले दिनों प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी नई पारी की शुरुआत की थी। फिलहाल वह अपने पति के साथ एक फिल्‍म की शूटिंग में बिजी हैं।

अमिताभ की तस्वीरों पर रेखा ने दिया ये रिएक्शन

अमिताभ की तस्वीरों पर रेखा ने दिया ये रिएक्शन

कैलेंडर इवेंट में दिग्गज फिल्म अभिनेत्री रेखा भी पहुंचीं थी। इवेंट के दौरान रेखा और डब्बू रतनानी की बेटी रैंप वॉक कर रहीं थी और प्रोग्राम में मौजूद फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें ले रहे थे। इस बीच जैसे ही रेखा ने वहां लगीं अमिताभ बच्चन की तस्वीरें देखीं, तो वो 'यहां डेंजर जोन है...' बोलकर उस जगह से हट गईं। रेखा का ये रिएक्शन देखकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।

कैलेंडर के लिए विद्या बालन ने कराया बाथरोब में फोटोशूट

कैलेंडर के लिए विद्या बालन ने कराया बाथरोब में फोटोशूट

डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च इवेंट में रेखा, सनी लियोन, विद्या बालन, भूमि पेडनेकर, जैकी श्रॉफ, उर्वशी रौतेला, शर्लिन चोपड़ा, अनु मलिक, ईशा कोप्पिकर, कबीर बेदी, अर्जन बाजवा, विकास गुप्ता, प्रियांक शर्मा और आमिर अली जैसी कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं थीं। गौरतलब है कि डब्बू रतनानी का इस बार का कैलेंडर काफी बोल्ड है। कैलेंडर के लिए फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन ने भी बाथरोब में फोटोशूट कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+