निजामाबाद MLC चुनाव: कौन हैं कलवकुंतला कविता, जिनके सामने महज 56 वोटों पर सिमटी BJP

निजामाबाद MLC चुनाव: कौन हैं कलवकुंतला कविता, जिनके सामने महज 56 वोटों पर सिमटी BJP

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrasekhar Rao) की बेटी कलवकुंतला कविता (Kalvakuntla Kavitha) ने निजामाबाद एमएलसी चुनाव (MLC election) में भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की कलवकुंतला कविता नेता हैं। कविता निजामाबाद से सांसद भी रह चुकी हैं। चंद्रशेखर राव की बेटी ने निजामाबाद एमएलसी चुनाव में 728 वोट हासिल किए हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को केवल 56 वोट मिले हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस को सिर्फ 28 वोट मिले हैं। निजामाबाद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से तेलंगाना विधान परिषद के लिए उपचुनाव शुक्रवार को आयोजित किया गया था।

पहले ही राउंड की गिनती में जीतीं कलवकुंतला कविता

पहले ही राउंड की गिनती में जीतीं कलवकुंतला कविता

निजामाबाद एमएलसी चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता सहित तीन उम्मीदवार मैदान में थे। बीजेपी की उम्मीदवार पी लक्ष्मीनारायण और कांग्रेस उम्मीदवार बी सुभाष रेड्डी कविता के खिलाफ खड़े थे। मतगणना के पहले राउंड में ही कविता की जीत तय हो गई थी, जब कविता को 600 में से 532 वोट मिले।

बीजेपी उम्मीदवार पी लक्ष्मीनारायण और कांग्रेस उम्मीदवार बी सुभाष रेड्डी काफी पीछे रह गए। मतदाताओं में सरपंच, वार्ड सदस्य, नगरपालिका पार्षद, MPTC और ZPTC सदस्य और विधायक और MLC शामिल थे।

ये चुनाव इस साल 7 अप्रैल को होने वाला था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। भारत के चुनाव आयोग ने हाल ही में वोटिंग कराने की मंजूरी दी थी।

लोकसभा चुनाव-2019 में कविता ने गंवाई संसदीय सीट

लोकसभा चुनाव-2019 में कविता ने गंवाई संसदीय सीट

2019 के लोकसभा चुनाव में, कलवकुंतला कविता, जो की निजामाबाद सीट से सांसद थीं, बीजेपी के उम्मीदवार डी अरविंद से चुनाव में हार गई थीं। कविता 70,000 वोटों के अंतर से हारी थीं।लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद MLC चुनाव जीतकर कविता तेलंगाना की राजनीति में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए वापस आ गई हैं। हालांकि MLC चुनाव जीतना निजामाबाद की पूर्व सांसद कविता के लिए मानों तय ही था, क्योंकि पार्टी के पास निर्वाचित प्रतिनिधियों के निर्वाचन के बीच पर्याप्त वोट थे।

टीआरएस के वरिष्ठ नेता बोधन मोहम्मद शकील ने कहा कि कलवकुंतला कविता की केसीआर कैबिनेट में मंत्री बनने की पूरी संभावना है। हम सभी उन्हें जल्द ही एक मंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

कलवकुंतला कविता के बारे में जानें?

कलवकुंतला कविता के बारे में जानें?

कलवकुंतला कविता का जन्म करीमनगर में हुआ। कलवकुंतला कविता के पिता तेलंगाना के मौजूदा सीएम कलवकुंतला चंद्रशेखर राव हैं और उनकी माता का नाम शोभा है। कलवकुंतला कविता तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के चिंतामदका गांव की मूल निवासी हैं।

2014 के लोकसभा चुनाव में कलवकुंतला कविता निजामाबाद से जीती थीं और सांसद बनीं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मधु याक्षी गौड को 2,72,123 मतों से हराया था।

कलवकुंतला कविता की निजी जिंदगी

कलवकुंतला कविता की निजी जिंदगी

कविता ने Vignana Jyothi Institute of Engineering and Technology से CSE में B.Tech की डिग्री ली है। इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न मिसिसिपी से कंप्यूटर साइंस में M.S की डिग्री ली है। इसके बाद कविता ने यूएसए में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया था। लेकिन 2004 में तेलंगाना के लोगों के लिए काम करने के मकसद से वह भारत लौट आईं।

कविता की शादी एक व्यवसायी देवानापल्ली अनिल कुमार से हुई। उनके दो बेटे, आदित्य और आर्या हैं। अपनी शादी के बाद, कविता अपने पति के साथ अमेरिका चली गई थीं।

2014 में, तेलंगाना को नए राज्य का दर्जा मिला था। ये आंध्र प्रदेश से अलग हुआ है। कविता तेलंगाना आंदोलन में अपने पिता के साथ शामिल थीं। अपने पिता राव की मदद के लिए कविता वापस भारत लौटीं। कविता का अपना एक ब्यूटी सैलून का बिजनेस भी है, जिसमें वो काफी हद तक सफल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+