के.कविता ने धमकाया, 100cr घूस....शराब घोटाले में ED से अलग कैसे है CBI का केस, जानें कोर्ट में क्या-क्या हुआ?

K Kavitha CBI Case (Delhi Liquor Policy Case) : दिल्ली शराब घोटाले में फंसी भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के कविता की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब इस केस में ईडी के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एंट्री हो गई है। के. कविता पहले से ही इस मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार की गई थीं।

K Kavitha CBI Case

सीबीआई ने 11 अप्रैल को 46 साल की के.कविता को गिरफ्तार किया था। आज 12 अप्रैल को सीबीआई ने कविता को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और 5 दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने 15 अप्रैल तक रिमांड दी है।

ED के बाद CBI ने क्यों किया के कविता को गिरफ्तार?

दिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी के साथ-साथ सीबीआई भी जांच कर रही है। सीबीआई इस मामले की मनी लॉन्ड्रिंग वाले एंगल से जांच कर रही है। सीबीआई ने के.कविता को लेकर कहा है कि ये इस घोटाले में अहम भूमिका निभा रही थीं और साउथ ब्लॉक की सिंडीकेट भी यही थीं। हालांकि कविता ने आरोपों से इनकार किया है।

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को ईडी ने 15 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था और वर्तमान में वह तिहाड़ की जेल नंबर 6 में न्यायिक हिरासत में हैं।

K Kavitha CBI Case

CBI ने कोर्ट में के.कविता को लेकर क्या-क्या कहा?

  • के.कविता के बारे में कोर्ट में सीबीआई ने बताया कि उन्होंने इस मामले में एक अन्य आरोपी शरथ रेड्डी को धमकी दी थी कि वह उसके बिजनेस को नुकसान पहुंचाएगी।
  • सीबीआई ने कोर्ट में यह भी बताया है कि के. कविता ने आम आदमी पार्टी (AAP) की कथित रिश्वत के लिए पैसे नहीं दिए।
K Kavitha CBI Case
  • सीबीआई ने यह भी कहा है कि आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ की रिश्वत देने के मामले में कविता का अहम रोल है।
  • सीबीआई ने कहा कि वह उन बयानों के आधार पर हिरासत की मांग कर रही है जो कविता की घोटाले में "प्रमुख साजिशकर्ता" के रूप में शामिल होने का संकेत देते हैं।
  • सीबीआई ने दावा किया कि कविता ने जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी विजय नायर को पैसे मुहैया कराए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+