Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अलग अंदाज, खुद पोकलेन (JCB) चलाकर गड्ढे खोदे
इंदौर में प्रचंड गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। वहीं अब गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जहां विजयवर्गीय अपने इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं।
वृक्षारोपण महाअभियान के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में पौधे लगाने के लिए गड्ढे किए जा रहे हैं, जहां बुलडोजर और अलग-अलग मशीनों की सहायता से गड्ढों को किया जा रहा है। पौधे लगाने का बड़ा लक्ष्य है। यही कारण है कि, पौधे आसपास के जिलों से मंगवाए जा रहे हैं। यहां तक की साउथ से भी पौधे मंगवाने की योजना है।

इस महाअभियान को पूरा करने के लिए कैलाश विजयवर्गीय लगातार मैदान पर नजर आ रहे हैं, जहां अब सोशल मीडिया पर कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय पौधे लगाने के लिए बुलडोजर की मदद से गड्ढे करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इससे पहले विजयवर्गीय अलग-अलग मशीनों की सहायता से गड्ढे करते नजर आए थे, तो वहीं विजयवर्गीय ने बुलडोजर की कमान संभालते हुए गड्ढे करने का काम किया है।
कैबिनेट कैलाश विजयवर्गीय ने इस लक्ष्य को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के प्रयास करने की बात भी कही है। साथ ही विजयवर्गीय ने शहर में 25 करोड़ पेड़-पौधो की जरूरत बताई है। इंदौर में लगातार बढ़ते तापमान को कम करने के लिए अब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मैदान संभाल लिया है, जहां विजयवर्गीय के नेतृत्व में 51 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया जाएगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जहां विजयवर्गीय अपने इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: पेड़ काटने वाले हो जाएं सावधान, बिना परमिशन हटाने पर मिलेगी सख्त सजा












Click it and Unblock the Notifications