'जय श्रीराम' कहने में दिक्कत क्या है' पीएम मोदी के ट्रोलर को सिंधिया का जवाब, टुकड़े-टुकड़े गैंग पर भी कही ये बात
'जय श्रीराम' कहने में दिक्कत क्या है' पीएम मोदी के ट्रोलर को सिंधिया का जवाब, टुकड़े-टुकड़े गैंग पर भी कही ये बात
नई दिल्ली: MP ByPoll Result: मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की जीत हुई है। बीजेपी को 19 सीट मिले हैं तो वहीं कांग्रेस 9 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई है। इस चुनाव में बीजेपी के साथ-साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की शाख दांव पर लगी थी। एमपी जीत के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस और उनके नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा है। सिंधिया ने दोनों नेताओं को गद्दार तक बोल दिया है। इन सब के बीच बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी कैम्पेन को लेकर भी सिंधिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'जय श्रीराम' कहने में दिक्कत क्या है...?: सिंधिया
एनडीटीवी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद सिंधिया ने बिहार चुनाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इसी दौरान जब सिंधिया ने पूछा गया कि..., पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के चुनावी अभियान के दौरान अयोध्या राम मंदिर और सिर्फ टुकड़े-टुकड़े गैंग पर बोलते दिखें, ऐसा नहीं लगता है कि पीएम मोदी देश को विभाजित करने की कोशिश में अर्बन नक्सल (Urban Naxals) पर आरोप लगा रहे हैं।
इस सवाल के जवाब में राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,"प्रधानमंत्री केवल भारत के पीएम नहीं हैं, वह 130 करोड़ भारतीयों के पीएम हैं। जय श्रीराम का जप करने में दिक्कत क्या है? यदि आप धर्मनिरपेक्ष हैं, तो क्या आप जय श्रीराम नहीं बोल सकते? जहां तक 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' (tukde tukde gang)की बात है? तो हां यह सच्चाई है, जो भी भारत की एकता को चुनौती देता है, उसकी निंदा की जानी चाहिए। यदि हमारे देश की एकता को भंग किया जा रहा है, तो वह कठोर सजा का हकदार है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या वह बीजेपी से एक पद की उम्मीद करते हैं? सिंधिया ने कहा, "मैं हमेशा से जमीन पर एक कार्यकर्ता रहा हूं। यह मेरी भूमिका थी और रहेगी। मैं कभी भी कांग्रेस में कुछ अन्य लोगों की तरह कुर्सी की दौड़ में नहीं रहा। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता।"
बिहार में NDA को पूर्ण बहुमत
बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से प्रदेश में सत्ताधारी राजग (NDA) ने 125 सीटों पर जीत हासिल की है। महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक NDA में शामिल बीजेपी 74 सीटें, जेडीयू 43, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।
वहीं विपक्षी महागठबंधन में शामिल आरजेडी ने 76 सीटों पर, कांग्रेस ने 19 सीटों पर, भाकपा माले ने 12 सीटों पर और लेफ्ट ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है।
बिहार चुनाव में आईएमआईएम ने 5 सीटें, लोजपा और बसपा ने एक-एक सीट जीती है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications