मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पहुंचे सचिन पायलट, सिंधिया से हुई मुलाकात

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में होने जा रहे हो विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की एंट्री हो गई है। इसी बीच भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की ग्वालियर में मुलाकात हुई है। ये जानकारी खुद सिंधिया दी। उन्होंने बताया कि अपने पूर्व सहयोगी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट से ग्वालियर में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात के राज्य के राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Recommended Video

    MP By Polls 2020: Gwalior में मिले Jyotiraditya Scindia और Sachin Pilot | वनइंडिया हिंदी
    Jyotiraditya Scindia met Sachin Pilot in Gwalior Madhya Pradesh election Campaign

    पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस के प्रचार अभियान में शामिल होने के लिए ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार सुबह को ग्वालियर पहुंचे। सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई है। उस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल के लिए रवाना हो रहे थे और उसी समय पायलट ग्वालियर पहुंचे थे। पायलट के साथ मुलाकात के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, मैं उनसे ग्वालियर में मिला और उनका स्वागत किया।

    सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में सबका स्वागत करने की परंपरा है, इसलिए उनका (पायलट) यहां स्वागत है। यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के पक्ष में पायलट के प्रचार करने से उपचुनाव में क्या कोई फर्क पड़ेगा इस पर सिंधिया ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को प्रचार करने का अधिकार है। राजस्थान में राजनीतिक संकट से पहले पायलट से मुलाकात के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि वह कांग्रेस के आंतरिक मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।

    मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत तीन नवंबर को मतदान होगा। मतों की गणना 10 नवंबर को होगी। इनमें से 25 सीटें कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई हैं और भाजपा में शामिल हो गईं, जिससे कमलनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का पतन हो गया। इन विद्रोही कांग्रेस विधायकों में से अधिकांश ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+