ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया बीजेपी में शामिल, जेपी नड्डा ने दिलाई सदस्‍यता

नई दिल्‍ली। कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। सिंधिया बीजेपी में शामिल होने के लिए जब अपने घर से निकले थे तो बीजेपी प्रवक्‍त जफर इस्‍लाम उनकी गाड़ी चला रहे थे। आपको बता दें कि होली वाले दिन यानी कि 10 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी दी थी।

Recommended Video

    Jyotiraditya Scindia BJP में हुए शामिल, Congress को कहा बाय-बाय | वनइंडिया हिंदी
    ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया बीजेपी में शामिल, जेपी नड्डा ने दिलाई सदस्‍यता


    ज्‍योतिरादित्‍य के इस्‍तीफ के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है और ताबड़तोड़ कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी इस्तीफे दे दिए। ये सभी सिंधिया गुट के हैं। सिंधिया के बगावती तेवर के बाद मध्य प्रदेश की कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने की कगार पर है।

    अब सिंधिया बीजेपी में शामिल हो गए हैं तो ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने कोटे से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाएगी और बाद में उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। सिंधिया ने मंगलवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी।

    शिवराज सिंह का ट्वीट- प्रतीक्षा कीजिए, परिणाम अच्छे होंगे'

    मध्‍य प्रदेश में सियासी उठापटक के बीच शिवराज ने ट्वीट कर कहा है कि राजनीति हो या सामान्य जीवन कोई शत्रु नहीं होता है, बल्कि परिस्थितियां ही केवल विपरीत होती हैं। हालात सामान्य होने की प्रतीक्षा कीजिए, परिणाम सुखद होंगे।" इस बयान के साथ शिवराज सिंह ने एक फोटो भी शेयर किया।

    गहलोत ने सिंधिया पर साधा निशाना

    इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिंधिया पर लोगों और विचारधारा के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि ऐसे नेताओं के बारे में क्या कहा जाए, जिन्होंने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए राष्ट्रीय संकट के समय भाजपा से हाथ मिला लिया। खासकर ऐसे समय में, जब भाजपा अर्थव्यवस्था, लोकतांत्रिक संस्थाओं, सामाजिक तानेबाने और न्यायपालिका तक को ध्वस्त कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+