नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूक्रेन से भारतीय छात्रों की निकासी को लेकर जारी किया अपडेट

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को युद्धग्रस्त यूक्रेन के पड़ोसी देशों से भारतीय नागरिकों की निकासी को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।

नई दिल्ली, 5 फरवरी। रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के हाल फिलहाल में खत्म होने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने का सिलसिला लगातार जारी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को युद्धग्रस्त यूक्रेन के पड़ोसी देशों से भारतीय छात्रों की निकासी को लेकर ताजा अपडेट जारी किया। सिंधिया ने एक ट्वीट कर बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत पिछले 7 दिनों में रोमानिया और मोल्दोवा से 6222 नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है।

Jyotiraditya Scindia

बुखारेस्ट की बजाय सुसेवा ने होगी छात्रों की निकासी

सिंधिया ने कहा कि भारत के छात्रों को बुखारेस्ट (सीमा से 500 किमी) की बजाय सुसेवा (सीमा से 50 किमी) से ले जाने के लिए हमें एक नया एयरपोर्ट मिला है, जहां से उड़ानें संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में 1050 अन्य छात्रों को उनके घर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 7 दिनों में भारतीय छात्रों को लेकर 29 फ्लाइट्स अकेले रोमानिया से उड़ी हैं। वहीं, आज विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह सूमी और यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर काफी चिंतित है।

यह भी पढ़ें: Indigo Offer: कोरोना की थमती रफ्तार के बीच फ्लाइट टिकटों पर बंपर छूट, मात्र 1165 रू में करें हवाई सफर

युद्ध विराम के लिए भारत सरकार लगातार डाल रही दबाव

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमारे छात्रों के लिए एक सुरक्षित गलियारा बनाने के लिए तत्काल युद्धविराम के लिए कई चैनलों के माध्यम से रूसी और यूक्रेन की सरकारों पर जोरदार दबाव डाला गया है। मंत्रालय ने वहां फंसे अपने छात्रों को सुरक्षा, सावधानी बरतने, आश्रय स्थलों के अंदर रहने और अनावश्यक जोखिम से बचने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मंत्रालय और हमारा दूतावास छात्रों के नियमित संपर्क में हैं।

Recommended Video

    Ukrain से लौटे मेडिकल छात्रों को राहत, FMGE पास करने पर India में कर सकेंगे इंटर्नशिप|वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+