Jyoti Malhotra Spy: यूट्यूबर, दर्जी, मोची जैसे लोगों को ISI ने क्यों चुना? जासूसी के साथ था ये सीक्रेट प्लान
Jyoti Malhotra Spy: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में ज्योति मल्होत्रा और जसबीर सिंह जैसे चर्चित यूट्यूबर को अरेस्ट किया गया है। इससे पहले बठिंडा से दर्जी का काम करने वाले रकीब को अरेस्ट किया गया था। पठानकोट से सिम विक्रेता नीरज कुमार, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन से मोची का काम करने वाले सुनील कुमार को पकड़ा गया है। आईएसआई (ISI) ने भारत से गद्दारी करने वालों का यह सेटअप यूं ही तैयार नहीं किया था। इसके पीछे खास रणनीति थी।
Jyoti Malhotra Spy: यूट्यूबर्स को क्यों दी तरजीह?
ज्योति मल्होत्रा यूट्यूब पर ट्रैवल वीडियो बनाती थी और जसबीर के भी यूट्यूब पर एक मिलियन फॉलोअर्स थे। उसका चैनल जान महल काफी लोकप्रिय है। ट्रैवल वीडियो बनाने के बहाने इन दोनों ने पाकिस्तान की कई बार यात्रा की थी। यूट्यूबर्स को आईएसआई अपने मकसद के लिए इस्तेमाल करते रहे, क्योंकि इनके पाकिस्तान एंबेसी जाने और यात्राओं को काम का एक हिस्सा समझा जा रहा था। यूट्यूबर्स होने के नाते इन्हें वीजा भी आसानी से मिल जाता था।

यह भी पढ़ें: Noshaba Shehzad पाकिस्तान की 'मैडम N' कौन? एक कॉल पर वीजा तैयार, क्या है ज्योति मल्होत्रा से रिश्ता?
इसके अलावा, इन दोनों ने पाकिस्तान के शहरों, लोगों और अधिकारियों के अच्छे व्यवहार की अपने वीडियो में तारीफ की थी। आईएसआई का उद्देश्य इसके जरिए आम जनमानस के बीच पाकिस्तान की अच्छी छवि बनाने की भी कोशिश की थी। पाकिस्तान यात्रा के दौरान इनके लिए आईएसआई के हैंडलर्स से मिलना भी आसान रहता था।
आम लोगों के जरिए रेकी कराने की कोशिश
जांच टीम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि हनी ट्रैप के बहाने तो कभी लालच देकर कुछ मामूली लोगों को जासूसी के लिए तैयार किया गया। बठिंडा से गिरफ्तार मोची को रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया था। अब तक की पूछताछ में पता चला है कि वह ट्रेन और स्टेशन की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए बनाने का काम करता था। आम तौर पर यूट्यूबर्स को पर्यटन के बहाने संवेदनशील जगहों पर जाने की अनुमति मिल जाती है। ज्योति ने वाराणसी, महाकुंभ और अयोध्या की भी यात्राएं की थी। जसबीर ने भी अपने चैनल पर स्वर्ण मंदिर और पंजाब के पाकिस्तान की सीमा से सटे इलाकों का वीडियो बनाया था।
यह भी पढ़ें: Jasbir Singh Arrest: ज्योति मल्होत्रा का एक और यू्ट्यूबर दोस्त भी निकला गद्दार, ISI के लिए जासूसी का आरोप












Click it and Unblock the Notifications