Noshaba Shehzad पाकिस्तान की 'मैडम N' कौन? एक कॉल पर वीजा तैयार, क्या है ज्योति मल्होत्रा से रिश्ता?
Who is Noshaba Shehzad Masud: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट अब धीरे-धीरे सामने आ रही है। भारत में जासूसी के लिए तैयार किए जा रहे नेटवर्क का चेहरा बनी हैं नौशाबा शहजाद मसूद, जिसे ISI और पाक आर्मी के भीतर 'मैडम N' के नाम से जाना जाता है।
नौशाबा कोई आम महिला नहीं, बल्कि एक सुनियोजित नेटवर्क की मास्टरमाइंड हैं। वो पाकिस्तान के लाहौर में 'जैयाना ट्रैवल्स एंड टूरिज्म' नाम से एजेंसी चलाती हैं, लेकिन असल मकसद भारतीय यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को फांसकर भारत में स्लीपर सेल तैयार करना था।

Noshaba Shehzad Masud Connection Jyoti malhotra: क्या है ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन?
दिल्ली की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जिसे हाल ही में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, मैडम N की टारगेट लिस्ट का हिस्सा थी। उसे नौशाबा ने पाकिस्तान घुमाने का ऑफर दिया और वहां ISI व पाक आर्मी के अधिकारियों से मिलवाया। इस दौरान उसकी मीटिंग्स, फंडिंग, सोशल मीडिया प्रमोशन और 'पाकिस्तान की छवि सुधारने' जैसे कामों में उपयोग किया गया।
कैसे काम करता था ये नेटवर्क?
नौशाबा ISI के संपर्क में थी और पाकिस्तान हाई कमीशन, दिल्ली के वीजा विभाग में उसकी सीधी पहुंच थी। वीजा के लिए उसे सिर्फ एक कॉल करनी होती थी और सामने वाले को वीजा मिल जाता था - भले ही भारत से पाकिस्तान के लिए टूरिस्ट वीजा का कोई प्रावधान न हो। नौशाब का सीधा संपर्क पाकिस्तान हाई कमीशन के फर्स्ट सेक्रेटरी (वीजा) मुहम्मद सुहैल कमर और काउंसलर ट्रेड उमर शेरयार के साथ था।
हिंदू और सिख समुदाय थे खास निशाने पर
भारत में रह रहे सिख और हिंदू समुदाय के लोग इस नेटवर्क का खास निशाना थे। नौशाबा पिछले 6 महीनों में 3000 से ज्यादा भारतीयों को पाकिस्तान भेज चुकी है - तीर्थ यात्रा के नाम पर। लेकिन असल मकसद पाकिस्तान के लिए फेवरेबल नैरेटिव बनाना और भविष्य के लिए जमीनी नेटवर्क तैयार करना था।
पैसे का खेल भी उजागर
जांच एजेंसियों ने नौशाबा के बैंक अकाउंट्स और पाकिस्तान से भारत में हुए मनी ट्रेल की डिटेल्स निकाली हैं। दो HBL खातों से पैसे का आदान-प्रदान हुआ, जिससे ज्योति मल्होत्रा और अन्य इन्फ्लुएंसर्स को पेमेंट मिलती थी।
यह केस सिर्फ एक महिला या यूट्यूबर की गिरफ्तारी का मामला नहीं है। यह भारत के भीतर चल रही ISI की साजिश की परतें खोल रहा है। और यह बताता है कि सोशल मीडिया कैसे पाकिस्तान की रणनीति का नया हथियार बन रहा है।
(सोर्स- मीडिया रिपोर्ट्स)












Click it and Unblock the Notifications