Jasbir Singh Arrest: जसबीर सिंह को मोहाली कोर्ट में किया गया पेश, ISI के लिए जासूसी का है आरोप
Jasbir Singh Arrest: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट जसबीर सिंह को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया है। जसबीर पर पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट से संपर्क में रहने का आरोप है। पुलिस को पूछताछ में उससे कई और सुराग भी मिले हैं। ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद से अब तक देश के अलग-अलग शहरों से 14 जासूसों की गिरफ्तारी की गई है।
जसबीर की ज्योति मल्होत्रा से दोस्ती के भी प्रमाण मिले हैं। उसके पास से आईएसआई (ISI) हैंडलर्स और पाकिस्तान के एजेंटों से संपर्क के कुछ सबूत मिले हैं। उसे मोहाली के पास रूपनगर जिले के महलान गांव से अरेस्ट किया गया है।

पंजाब पुलिस कर रही है पूछताछ
पंजाब पुलिस ने बताया कि कुछ संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की आशंका के आधार पर यूट्यूबर जसबीर सिंह को अरेस्ट किया गया था। उनके राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों से संपर्क होने की हमें जानकारी मिली है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। वह जासूसी के आरोप में अरेस्ट ज्योति मल्होत्रा के नियमित संपर्क में था।
Jasbir Singh जान महल नाम से यूट्यूब चैनल चलाता था
पंजाब पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 'यूट्यूबर जसबीर सिंह राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के संपर्क में था। उसने पाकिस्तान की यात्रा भी की थी और उसका जान महल नाम से एक यूट्यूब चैनल भी है। वह हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ भी नियमित संपर्क में था। इसके अलावा, पाकिस्तान उच्चायोग में अधिकारी बनकर आए आईएसआई हैंडलर दानिश के साथ भी वह संपर्क में था।'
यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra Spy: ISI जासूस दानिश के कहने पर ज्योति मल्होत्रा ने की थी मुंबई की 6 बार यात्रा?
पाकिस्तान एजेंट से भी जुड़े थे जसबीर के तार
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, मोहाली में स्टेट ऑपरेशन सेल ने महलान गांव से यूट्यूबर जसबीर सिंह को अरेस्ट किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पाकिस्तानी एजेंट शाकिर उर्फ जट रंधावा से वह लगातार संपर्क में था। पुलिस अब जसबीर सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगाल रही है। उसके कॉल रिकॉर्ड की डिटेल निकाली जा रही है।
जांच टीम उसके और ज्योति मल्होत्रा के कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है। इसके अलावा, एजेंसियां यह भी पड़ताल कर रही हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद और पहलगाम हमले से पहले उसने किन जगहों की यात्रा की थी। इससे भी जांच को नई दिशा मिल सकती है। एजेंसियों के सामने यह भी बड़ा प्रश्न है कि क्या ज्योति और जसबीर एक ही आईएसआई हैंडलर्स के संपर्क में था या दोनों अलग-अलग नेटवर्क के लिए काम करते थे। अब पूछताछ के बाद ही ऐसे कई अहम सवालों के जवाब मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra Spy: ज्योति की बांग्लादेश यात्रा रडार पर, तख्तापलट से पहले दानिश ने भेजा था ढाका?












Click it and Unblock the Notifications