Jyoti Malhotra: आपकी बेटी जासूस है, वो पाकिस्तान गई थी? जानिए ज्योति मल्होत्रा के पिता ने क्या दिया जवाब?
Jyoti Malhotra Jasoos: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की लोकप्रिय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा उर्फ ज्योति रानी को लेकर हर किसी के मन में कई सवाल हैं। तो वहीं उसके पिता हरीश मल्होत्रा ने इस पूरे मामले पर बड़ी बात कही है।
ANI ने उनसे सवाल किया गया कि 'क्या आपकी बेटी जासूसी करती है? तो इस पर उन्होंने कहा कि 'मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, मैंने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बोला कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है।'

हरीश मल्होत्रा ने आगे कहा कि 'मैंने कभी नहीं कहा कि वह पाकिस्तान गई थी, वह मुझसे कहती थी कि वह दिल्ली जा रही है, ना तो कभी उसका कोई दोस्त मेरे घर आया, उसने मुझे कभी कुछ नहीं बताया, कल पुलिस उसे यहां लेकर आई, उसने अपने कपड़े लिए और चली गई, वह घर पर वीडियो बनाती थी।'
'मेरे पास छोटा फोन ,ज्योति के वीडियो नहीं देखे'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुएज्योति के पिता ने कहा कि 'लॉकडाउन (कोविड) से पहले, वह दिल्ली में काम करती थी, मैंने उसके (यूट्यूब) वीडियो नहीं देखे हैं क्योंकि मेरे पास एक छोटा फोन है, मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। मैं खुद पिछले 3 दिनों से परेशान और अस्वस्थ हूं, मेरी कोई मांग नहीं है, अब जो होना होगा वो होगा,अगर उसने कुछ गलत किया होगा तो सजा तो मिलेगी ही।'
'Travel with JO' पर पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो
आपको बता दें कि पुलिस का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि ज्योति मल्होत्रा ने भारत से रिलेटड जानकारी पाकिस्तानी हाई कमीशन में बैठे कुछ लोगों से शेयर की है। पहलगाम आतंकी हमले के वक्त वो कई पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर के टच में थी। आपको बता दें कि उसके चैनल 'Travel with JO' पर पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो हैं।
पाकिस्तानी दूतावास में आयोजित पार्टी का हिस्सा थी ज्योति मल्होत्रा
गौरतलब है कि 33 साल की ज्योति मल्होत्रा का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चित है, जो कि साल 2024 का है, 15 मिनट के इस वीडियो में ज्योति एक इफ्तार पार्टी में नजर आ रही हैं, जो कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पाकिस्तानी दूतावास में आयोजित हुई थी।
एहसान-उर-रहीम को दानिश बुलाती है ज्योति मल्होत्रा
इस पार्टी में वो एहसान-उर-रहीम के साथ दिख रही हैं, जिन्हें वो दानिश जी कहती हैं। वो ज्योति को पाकिस्तानी अधिकारियों से मिलवाता है, जहां ज्योति अधिकारियों को अपने 'ट्रैवल विद जो' चैनल के बारे में बताती हैं।

कौन हैं एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश?
एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश, नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कर्मचारी था, उसे जासूसी के आरोप में ही 'अवांछित व्यक्ति' घोषित करके भारत से निष्कासित कर दिया गया था।
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार
ज्योति पर धारा आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3, 4 और 5 के तहत आरोप लगे है, वह उन छह लोगों में शामिल है जिन्हें पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications