Jyoti Malhotra: 34 साल की ज्योति ने क्यों नहीं की अब तक शादी? किसी से करती है प्यार? पिता ने खोले राज
Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा उर्फ ज्योति रानी को लेकर रोज नई जानकारी सामने आ रही है। एनआईए ज्योति मल्होत्रा से चंडीगढ़ में पूछताछ कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसका और पाकिस्तान के टेरर लिंक से क्या रिलेशन है? मूल रूप से हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा की कहानी ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है।
उसके 1.39 लाख फॉलोअर्स फॉलोअर्स के मन में यही सवाल चल रहा है कि कैमरे पर ग्लैमरस, मोहक सी दिखने वाली ज्योति क्या सच में देश की गद्दार है? क्या उसने आतंकियों के आका की मदद की है?

इस बीच अगर उसकी पारिवारिक स्थिति पर नजर डालें तो आपको बता दें कि ज्योति हिसार में अपने बूढ़े पिता हरीश मल्होत्रा और चाचा खुशहाल चंद के साथ रहती है। मां ने उसे 20 साल पहले ही एक शिशुकेंद्र में छोड़ दिया था। ज्योति के पिता और उसकी मां में संबंध अच्छे नहीं थे और इसी वजह से उसने अपनी बेटी और घर, दोनों को बीस साल पहले ही छोड़ दिया था।
बीस साल पहले पत्नी ने घर छोड़ा: हरिश मल्होत्रा
मीडिया से बात करते हुए हरीश ने कहा कि 'मेरी पत्नी से बनती नहीं थी, उसने ज्योति के जन्म के बाद एक दिन घर छोड़ दिया था और बेटी को एक शिशुकेंद्र में छोड़ आई थी, जब मुझे पता चला तो मैं ज्योति को अपने पास ले आया। मैं बढ़ई और पेटिंग का काम करता था लेकिन अब नजर कमजोर होने की वजह स काम नहीं कर पाता हूं।'

'भाई खुशहाल बिजली विभाग में फोरमैन के रूप में काम करता था और अब रिटायर हो गया है तो उसकी पेंशन से घर चलता था लेकिन जब से ज्योति ने वीडियो बनाने शुरू किए तो वो भी घर के खर्चे में हाथ बंटाने लगी है, हालांकि मैंने आज तक उसके वीडियो नहीं देखे क्योंकि मेरे पास छोटा फोन है, वीडियो देखने वाला फोन नहीं है।'
क्यों 34 साल की Jyoti Malhotra अभी तक अविवाहित हैं?
34 साल की ज्योति मल्होत्रा अभी तक अविवाहित हैं तो इस पर हरीश मल्होत्रा ने कहा कि 'मैंने उससे कई बार शादी करने के लिए बोला लेकिन उसने हमेशा कहा कि उसे विवाह में कोई रूचि नहीं है, वो अकेले ही काफी खुश है, वो हमेशा शादी की बात पर टाल मटोल कर देती थी, मैंने उससे कई बार कहा कि अगर उसे कोई पसंद है या वो किसी से प्यार करती है तो भी बता दें लेकिन उसने कभी किसी दोस्त के बारे में कोई जिक्र नहीं किया और ना ही कभी बताया कि वो पाकिस्तान भी गई है। हमें तो बोलकर जाती थी कि दिल्ली जा रही है और फिर तीन-चार दिन बाद वापस आ जाती थी।'
'पाकिस्तान में भारतीय लड़की', शीर्षक से वीडियो किया अपलोड (Jyoti Malhotra)
आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ज्योति ने साल 2023 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा किया था, कथित तौर पर उसके लिए वीजा की व्यवस्था कमीशन एजेंटों के माध्यम से की गई थी। उसकी दूसरी यात्रा दो महीने पहले हुई थी, जिसके दौरान उसने अपने ब्लॉग और रील के माध्यम से अपनी यात्रा का विस्तृत विवरण दिया। उसने अपने YouTube चैनल 'ट्रैवल विद JO' पर "पाकिस्तान में भारतीय लड़की," "लाहौर की खोज करती भारतीय लड़की," जैसे शीर्षकों के साथ कई वीडियो पोस्ट किए है।

एक लाख से ज्यादा लोग Jyoti Malhotra के बारे में सर्च कर चुके हैं
Jyoti Malhotra से पूछताछ जारी है, उसका मोबाइल और लैपटॉप जांच के लिए करनाल की FSL लैब भेजे गए हैं, फिलहाल वो इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है, बीते 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा लोग उसे गूगल पर सर्च कर चुके है।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करती है ज्योति मल्होत्रा?
अब वो पाकिस्तान के लिए जासूसी करती है या नहीं ये तो जांच के बाद पता चलेगा लेकिन जिस तरह से उसकी मरियम नवाज के साथ और पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी दानिश को साथ वीडियो सामने आए है, उसे देखकर हर किसी के मन में बहुत सारे सवाल चल रहे हैं, जिसका जवाब सिर्फ और सिर्फ ज्योति मल्होत्रा के ही पास है।












Click it and Unblock the Notifications