क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

साइना के भाजपा में शामिल होने पर ज्वाला गुट्टा का तंज, बेवजह पार्टी में जाना पहली बार सुना

Google Oneindia News

नई दिल्ली। शटलर साइना नेहवाल के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गट्टा ने बेवजह बताया है। ज्वाला ने साइना का नाम लिये बिना उन पर ये तंज किया है। बुधवार दोपहर को साइना ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली, इसके कुछ घंटे बाद ही ज्वाला ने ट्वीट कर कहा, पहली बार सुना है। बेवजह खेलना शुरू किया और अब बेवजह पार्टी ज्वाइन की।' साफ है कि ये ट्वीट उन्होंने साइना के लिए ही किया है।

ज्वाला गुट्टा का साइना पर तंज, jwala gutta comment on saina nehwal, jwala gutta, saina nehwal, bjp, badminton, ज्वाला गुट्टा, सायना नेहवाल, भाजपा

साइना नेहवाल अपनी बहन चंद्रांशु के साथ भाजपा में शामिल हुई हैं। दिल्ली स्थित भाजपा दफ्तर में भाजपा की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा था कि मैं बहुत मेहनती हूं और मेहनती लोगों से प्रभावित होती हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बहुत मेहनती हैं और उनसे प्रभावित होकर राजनीति में आई हूं।

साइना 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली शटलर हैं। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी साइना के नाम पर 20 से ज्यादा इंटरनेशनल मैडल हैं। वो 11 सुपर सिरीज खिताब भी शामिल हैं। साइना नेहवाल करीब दो दशकों से बैडमिंटन खेल रही हैं। वो कॉमनवेल्थ वूमेन सिंगल गोल्ड, सुपर सीरीज टाइटल, वर्ल्ड जूनियर और कॉमनवेल्थ युथ टाइटल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। साइना को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड और पद्म भूषण सम्मान मिल चुका है

बता दें कि ज्वाला भी स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी रही हैं। ज्वाला ने महिला युगल, मिश्रित युगल और डबल्स में कई खिताब जीते हैं। ज्वाला ने अपने साथी 2010 में अश्विनी पोनप्पा के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। ज्वाला ने 2014 ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जिताया। ज्वाला गुट्टा 13 बार नेशनल बैडमिंटन चैंपियन विजेता रही हैं। उन्हें द्रोणाचार्य और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

साइना नेहवाल भाजपा में शामिल, बोलीं- नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर राजनीति में आई हूंसाइना नेहवाल भाजपा में शामिल, बोलीं- नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर राजनीति में आई हूं

Comments
English summary
jwala gutta comment on saina nehwal join bjp
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X