ज्वाला गुट्टा ने ब्वॉफ्रेंड विष्णु विशाल को दिया सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट, रोमांटिक तस्वीरें

नई दिल्ली। तमिल एक्टर विष्णु विशाल बुधवार (17 जुलाई) को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया है। वहीं एक्टर को अपनी गर्लफ्रेंड मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा से भी बर्थडे पर खास तोहफा मिला है। ज्वाला एक खास केक विशाल के लिए लेकर पहुंचीं।

ज्वाला की ओर से खास केक

ज्वाला की ओर से खास केक

ज्वाला ने विशाल के बर्थडे पर खास केक से उन्हें सरप्राइज किया है। केक पर उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे बेब। ज्वाला ने कई फोटो भा शेयर किए और विशाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

 हाल ही में किया था रिश्ते का खुलासा

हाल ही में किया था रिश्ते का खुलासा

कुछ समय पहले ही विष्णु विशाल ने एक इंटरव्यू में ज्वाला के साथ रिश्ते को कबूल किया था। विशाल ने ज्वाला संग रिश्ते पर कहा था कि हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं और इस समय इससे ज्यादा कुछ बोलना सही नहीं है। लगातार सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

दोनों ही पहली शादी से हो चुके हैं अलग

दोनों ही पहली शादी से हो चुके हैं अलग

तमिल एक्टर-प्रोड्यूसर विष्णु विशाल ने पिछले साल रजनी नटराज से अपनी सात साल पुरानी शादी तोड़ दी थी। उनका एक बेटा आर्यन है। वहीं अपने बैडमिंटन करियर के दौरान ज्वाला की बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद को डेट करना शुरू किया था। 17 जुलाई 2005 को दोनों ने शादी कर ली लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और शादी के लगभग 6 साल बाद ही दोनों अलग हो गए।विष्णु और ज्वाला गुट्टा अब एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+