Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्रेजी इंडिया: जस्टिन बीबर के प्रोग्राम के लिए 45000 लोग पहुंचे मुंबई, जानिए टिकट का हाल

आज 45000 से ज्यादा लोग ग्रैमी विनर सिंगर जस्टिन बीबर के प्रोग्राम को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचेंगे।

मुंबई। आखिर कार वो लम्हा आ ही गया जिसका इंतजार भारतीय संगीत प्रेमी शिद्दत से कर रहे थे, जी हां हम बात कर रहे हैं 23 साल के ग्रैमी विनर सिंगर जस्टिन बीबर की, जिनका लाइव प्रोग्राम आज मायानगरी के डी.वाई पाटिल स्टेडियम में होने वाला है।

भारी संख्या में लोग...

भारी संख्या में लोग...

आपको जानकर हैरत होगी संगीत के इस नायाब हीरे का प्रोग्राम देखने के लिए पूरे भारत से भारी संख्या में लोग आज मुंबई पहुंचे हैं।

 इस प्रोग्राम की सबसे सस्ती टिकट 4000 की

इस प्रोग्राम की सबसे सस्ती टिकट 4000 की

मालूम हो कि इस प्रोग्राम की सबसे सस्ती टिकट 4000 की है, जिसकी पार्किंग 4 किमी दी गई है जबकि 25000 की डायमंड , 15000 की प्लेटिनम, 10000 की गोल्ड और 7000 की सिल्वर टिकट वालों की पार्किंग स्टेडियम से 2 किलोमीटर की दूरी पर रखी गई है।

सुरक्षा

सुरक्षा

प्रशासन के मुताबिक आज 45000 से ज्यादा लोग बीबर के प्रोग्राम को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचेंगे, जिनकी सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस ने 25 अधिकारियों के साथ 500 कर्मियों की तैनाती की है। जस्टिन का शो रात 8 बजे शुरू होगा। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी।

'पर्पस वर्ल्ड टूर'

'पर्पस वर्ल्ड टूर'

आपको बता दें कि पॉप स्टार जस्टिन ड्र बीबर तड़के बुधवार कड़ी सुरक्षा के बीच अपने 'पर्पस वर्ल्ड टूर' के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल हवाईअड्डा से दक्षिण मुंबई के सेंट रेजिस होटल में जेड-प्लस सुरक्षा के बीच ले जाया गया। बीबर नवी मुंबई के डी.वाई. पाटील स्टेडियम में आज होने वाले कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए निजी हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।

 ऐसे होगी जस्टिन की एंट्री

ऐसे होगी जस्टिन की एंट्री

जस्टिन बीबर और 25 डांसर्स की उनकी टीम आठ बजे स्टेज पर आएगी और ये 90 मिनट तक परफॉर्म करेंगे। स्टेडियम के अंदर, पुलिस सादे कपड़ों में होगी। कार्यक्रम स्थल की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी।

{promotion-urls}

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+