नंदीग्राम चुनाव परिणाम से संबंधित सीएम ममता की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट की ये बेंच जल्द करेगी सुनवाई
कोलकाता,12 जुलाई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में नंदीग्राम चुनाव परिणाम को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट में चुनौती थी। इस संबंध में ममता बनर्जी ने कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी लेकिन जस्टिस कौशिक चंदा के नंदीग्राम चुनाव परिणामों को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा दायर जनहित याचिका की सुनवाई से खुद को अलग करने के बाद, मामला कलकत्ता उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति संपा सरकार की पीठ को आवंटित कर दिया गया है। इस सप्ताह मामले को उठाए जाने की संभावना है।

बता दें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में ममता बनर्जी को उनके पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीटी से चुनाव हरा दिया था। जिसके बाद बंगाल की सीएम ममता बनर्जी नंदीग्राम चुनाव को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गई, और उन्होंने नंदीग्राम के चुनावी नतीजे को चुनौती दी है। चुनाव परिणाम आने पर ही ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि चुनाव मतगणना में धांधली हुई है।
सीएम ममता ने ये भी कहा था कि वह दस मामले को लेकर कोर्ट जाएंगी। ममता ने नंदीग्राम चुनाव लड़ने के चक्कर में अपनी भवानीपुर सीट छोड़ दी लेकिन टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुए शुभेन्दु अधिकारी ने ममता बजर्नी को काफी करीबी मुकाबले से हरा दिया था। तभी से टीएमसी दोबारा काउंटिंग की मांग करते हुए वोटों की गिनती में अनियमितता होने का आरोप लगा रही थी, हालांकि चुनाव आयोग ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दोबारा काउंटिंग करने से साफ इंकार कर दिया था। ममता शुभेन्दु अधिकारी से महज दो हजार वोट से हारी थी।












Click it and Unblock the Notifications