VIDEO: गंगा में गिरने से बाल-बाल बचे उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश
देहरादून। तीर्थनगरी देवप्रयाग पहुंचे उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन ने गंगा पूजन के दौरान नदी में फिसल गए। हालांकि उनके साथ में चल रहे सीओ ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जिससे एक हादसा टल गई। घटना शनिवार दोपहर के आसपास की बताई जा रही है। मुख्य न्यायाधीश दक्षिण भारत में भगवान रघुनाथ की विशेष महत्ता के चलते वह यहां पूजा अर्चना को पहुंचे थे।

दरअसल, शनिवार को मुख्य न्यायाधीश आर रंगनाथन अपनी पत्नी के साथ देवप्रयाग दर्शन के लिए आए हुए थे। सुबह उन्होंने भगवान श्री रघुनाथ मंदिर में आराधना की और मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद वे संगम पर पूजा के लिए पहुंचे। इस दौरान वहां पर नदी में उतरते वक्त अचानक उनका पैर फिसल गया और वे लड़खड़ा गए। साथ चल रहे सीओ नरेंद्रनगर प्रमोद शाह ने आगे बढ़कर उन्हें संभाला। जिससे वे गंगा की तेज धारा की चपेट में आने से बच गए और बड़ा हादसा टल गया।
पुजारी ने बताया कि दक्षिण भारत में देवप्रयाग को कंडवेंनुकडीनगरम के नाम से जाता है, जबकि भगवान रघुनाथ को नीलमपेरूमल पुण्डरीक वल्ली के रूप में पूजा जाता है। इसी मान्यता के आधार पर दक्षिण भारत निवासी मुख्य न्यायाधीश आर रंगनाथन पत्नी संग यहां पूजा अर्चना को पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications