देश के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस एनवी रमन्ना, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। देश के मौजूदा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस बोबड़े का कार्यकाल 23 अप्रैल को खत्म हो रहा है और इसी के साथ नए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के लिए एनवी रमन्ना के नाम को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। जस्टिस एनवी रमन्ना 24 अप्रैल को भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। आपको बता दें कि जस्टिस एस ए बोबड़े ने ही जस्टिस एन वी रमणा के नाम की सिफारिश की थी। राष्ट्रपति के पास ही इस सिफारिश को भेजा गया था और अब राष्ट्रपति ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है।

Recommended Video
दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं रमणा
आपको बता दें कि 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के पोनावरम में जन्मे जस्टिस रमन्ना दिल्ली हाईकोर्ट के भी चीफ जस्टिस रह चुके हैं। 2014 में वो सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए गए थे। अब चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बन जाने के बाद वो इस पद पर 26 अगस्त 2022 तक रहेंगे। आपको बता दें कि जस्टिस रमन्ना अपने कुछ फैसलों को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट की बहाली को लेकर फैसला सुनाया था।
आपको बता दें कि एनवी रमन्ना 27 जून 2000 को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के स्थायी जज के रूप में नियुक्त किए गए थए। इसके बाद उन्होंने 10 मार्च 2013 से 20 मई 2013 तक आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था।












Click it and Unblock the Notifications