दबाव के बाद जस्टिस गांगुली ने पद से दिया इस्तीफा

गांगुली ने इस मामले में सरकार को कार्रवाई करने से रोकने के लिए दायर की गई एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज हो जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा दिया।
जस्टिस गांगुली की याचिका खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पी सतशिवम ने कहा कि इस स्थिति में हस्तक्षेप करने का यह मामला नहीं है और कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने जस्टिस गांगुली के इस्तीफे पर कहा कि उनपर इतना भारी दबाव था कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications