डॉक्टर को वीडियो बनाने में मजा आता था, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने जब आरोपी डॉक्टर के लैपटॉप और फोन को खंगाला तो कई वीडियो मिले हैं।
नई दिल्ली। पुलिस ने एक ऐसे डॉक्टर को गिरफ्तार किया है जो मजे के लिए महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग करता था और फिर उसे कई सोशल मीडिया ग्रुप्स में शेयर कर देता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब दो मेडिकल छात्राओं ने अपना वीडियो किसी ग्रुप में देखा जिसके बाद पुलिस में शिकायत की।

पुलिस ने जब आरोपी डॉक्टर के लैपटॉप और फोन को खंगाला तो कई वीडियो मिले हैं। ये पूरा मामला जुहू का है जहां कपूर अस्पताल के एक डॉक्टर ने अपनी दो महिला सहकर्मियों का चुपके से वीडियो रिकॉर्ड किया था। जिसके बाद डॉक्टर ने वीडियो को कई ग्रुपों में सर्कलेट कर दिया था। ये घटना मई की है जिसका खुलासा अब हुआ है।
पुलिस के मुताबिक 29 साल के आरोपी डॉक्टर योगेंद्र जायसवार और शिकायत करने वाली दोनों महिलाओं का रूम एक ही फ्लोर पर है। आरोपी डॉक्टर महिलाओं के रूम से सटे एक दूसरे कमरे के बीच बने गैप के सहारे विडियो बनाया करता था।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी डॉक्टर ने बताया कि वो ये सबकुछ मजे के लिए करता था। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामला सामने आने के बाद आरोपी डॉक्टर को बर्खास्त करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications