अमित जी, अभिषेक, आयुर्वेदा जल्‍द ठीक होंगे देखिएगा, लिखने पर ट्रोल हुईं एक्‍ट्रेस जुही चावला, तो दी ये सफाई

'अमित जी, अभिषेक, आयुर्वेदा जल्‍द ठीक होंगे देखिएगा, लिखने पर ट्रोल हुई एक्‍ट्रेस जुही चावला, तो दी ये सफाई

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक कोरोना संक्रमित हो गए हैं और दोनों ही फिल्‍मी सितारें मुंबई के नानावती अस्‍पताल में भर्ती हैं। वहीं बच्‍चन परिवार की बहू एक्‍ट्रेस ऐश्‍वर्या राय और उनकी बेटी आराध्‍या भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है लेकिन उनके लक्षण काफी मामूली हैं इसलिए दोनों को फिलहाल अभी घर में ही आइसोलेशन में रखा गया है। अमिताभ बच्‍चन और उनके परिवार के कोरोना की चपेट की खबर आने के बाद से ही उनके फैंस और फिल्‍मी हस्तियां अमिताभ, अभिषेक, आराध्या और ऐश्वर्या राय बच्चन के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक्‍ट्रेस जुही चावला ने भी बच्‍चन परिवार के जल्द स्‍वस्‍थ्‍य होने की कामना करते हुए एक ट्वीट किया था लेकिन उसमें उन्‍होंने कुछ ऐसा लिख दिया दिया कि वो ट्रोल हो गईं ।

 ट्रोल होने के बाद जूही चावला ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया

ट्रोल होने के बाद जूही चावला ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया

जूही चावला ने आयुर्वेद लिखने पर दी ये सफाई

जूही चावला ने आयुर्वेद लिखने पर दी ये सफाई

जुही चावला ने अपने इस ट्वीट ने अपना पहले वाला ट्वीट डिलीट करते हुए दूसरा ट्वीट लिखा कि अमित जी, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या...आप सभी की स्पीडी रिकवरी के लिए हम सब तहे दिल से दुआ करते हैं। मेरे पिछले ट्वीट में कोई भी टाइपो नहीं था मेरा आयुर्वेदा लिखने का तात्‍पर्य था कि कि प्रकृति की कृपा से उन्हें जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिलेगी। हालांकि लोगों को जूही ये सफाई कुछ समझ नहीं आई . एक यूजर ने एक्ट्रेस पर सवाल उठाते हुए लिखा- तो फिर अपने ट्वीट को डिलीट क्यों किया? वहीं कुछ यूजर्स और फैंस जूही चावला के सपोर्ट में भी दिखे।

कोरोना की चपेट में बच्‍चन परिवार के चार सदस्‍य

कोरोना की चपेट में बच्‍चन परिवार के चार सदस्‍य

बता दें शनिवार की रात से अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अभी भी मुंबई के नानावती अस्पताल में कोरोना वायरस की चपेट में आने के कारण भर्ती हैं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी COVID-19 पॉजिटिव आया था जिसके बाद उन्‍हें घर में आइसोलेशन में रखा गया हैं। वहीं अमिताभ बच्‍चन की पत्‍नी जया बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन नंदा, नाती-नातिन नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा ने कोरोनोवायरस टेस्‍ट निगेटिव आया हैं लेकिन उनको भी आइसोलेशन में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+