लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह की कार दुर्घटनाग्रस्त

लालू को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह की कार का एक्सीडेंट

रांची। गोड्डा कोर्ट में जिला एवं सत्र न्यायधीश शिवपाल सिंह की कार रांची में दुर्घटनाग्रस्त गई। जज शिवपाल सिंह उस वक्त कार में ही मौजूद थे जब एक दूसरी कार ने उनकी कार में टक्कर मारी। राहत की बात ये रही कि शिवपाल सिंह हादसे में बाल बाल बच गए। जज शिवपाल सिंह उस समय चर्चा में आए ते जब सीबीआई अदालत के न्यायधीश के तौर पर उन्होंने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सजा सुनाई थी।

 judge shivpal singh who convicted lalu prasad yadav car accident in ranchi

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार से आई कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे उनकी कार एक पत्थर से जाकर टकराई। टक्कर में उनकी गाड़ी का बोनट, हेटलाइट और बंपर क्षतिग्रस्त हुए। हालांकि गाड़ी को हुए नुकसान के अलावा शिवपाल सिंह को कोई चोट नहीं आई। टक्कर मारने वाला व्यक्ति अपने कार के साथ तुरंत फरार हो गया। जस्टिस शिवपाल सिंह ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी है।

जज शिवपाल सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। रविवार की शाम ही वो रांची पहुंचे थे। वो यहां एक होटल में रुके हुए थे। जहां से अपनी गाड़ी से बेटी को लेने के लिए हटिया रेलवे स्टेशन के लिए निकल रहे थे कि उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+