जज लोया पर कोर्ट के फैसले के बाद राहुल ने अमित शाह के बारे में किया सनसनीखेज ट्वीट
Recommended Video

नई दिल्ली। जज लोया की मौत के मामले में जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच के लिए दायर तमाम याचिकाओं को रद्द करते हुए मामले की जांच से इनकार किया है, उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि लोग भारतीय अमित शाह का सच समझते हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय बहुत बुद्धिमान हैं, ज्यादातर भारतीय जिसमे भाजपा के भी कई लोग शामिल हैं, वह अमित शाह का सच समझते हैं। उनके जैसे लोगों को पकड़ने का सच का अपना तरीका होता है।

कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। भाजपा का कहना है कि इस मामले में जो भी याचिकाएं दायर की गई है उसके पीछे राहुल गांधी का हाथ है। संबित पात्रा ने कहा कि याचिका को राजनीतिक एजेंडे के तहत दायर किया गया था। कुछ समय के लिए कुछ लोगों ने न्यायपालिका का राजनीतिकरण करने की कोशिश की थी। जिसके बाद कोर्ट ने जज लोया की मौत की जांच के लिए एसआईटी जांच की मांग करने वालों को फटकार लगाई है।
वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जज लोया पर कोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। राहुल गांधी को इस देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। इन लोगों ने देश में इस तरह का माहौल बनाने की कोशिश की जिससे की लोगों के भीतर सरकार के प्रति नकारात्मकता का भाव पैदा हो। मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। इस फैसले के साथ ही कांग्रेस अब एक्सपोज हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications