फर्जी मुठभेड़ मामले में अमित शाह की सुनवाई कर रहे CBI जज का तबादला

पढ़ें- क्यों उफन रहा DU
सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले की सुनवाई विशेष सीबीआइ जज जे टीउत्पत की कोर्ट में चल रही थी। शाह के रवैए पर विशेष जज ने उनके वकील को फटकार भी लगाई थी। जज का कहना था कि आप हर बार बिना कोई कारण बताए पेशी से छूट की मांग करते हैं।
गौरतलब है कि सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले में सीबीआइ ने पिछले साल सितंबर में अमित शाह और 18 अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद अदालत ने नौ मई को अमित शाह और अन्य अभियुक्तों को समन जारी किया था।
इस मुकदमे की सुनवाई कर रहे सीबीआइ जज का तबादला होने के बाद अब मामले की सुनवाई आगामी 2 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष ने सख्ती से इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरु कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications