Jubilee Hills chunav Result 2023: जुबली हिल्स सीट से अजहरुद्दीन की क्या है स्थिति, देखें आंकड़े
telangana election results 2023, कांग्रेस पार्टी ने दक्षिणी राज्य तेलंगाना में शानदार जीत हासिल की है। इस चुनाव में जहां कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ रहा है तो कई नए कैडीडेट्स पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचने वाले हैं।
चुनाव नतीजों के बीच लोगों की निगाहें राज्य की कुछ प्रमुख सीटों पर हैं। जिनमें एक हैदराबाद की जुबली हिल्स सीट है। जहां से कांग्रेस ने पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन को मैदान में उतारा है। सत्ताधारी बीआरएस ने मौजूदा विधायक मगंती गोपीनाथ को यहां अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने लंकाला दीपक रेड्डी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

जुबली हिल्स सीट से बीआरएस उम्मीदवार मंगती गोपीनाथ ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के मो. अजहरुद्दीन को 16337 वोटों से हराया।
26 राउंड की काउंटिंग के बाद अजहरूद्दीन को कुल 62,343 वोट मिले। अजहरूद्दीन को बीआरएस प्रत्याशी मगांथी गोपीनाथ ने शिकस्त दी है। गोपीनाथ ने अजहरूद्दीन को 15,939 वोटों से हराया है। गोपीनाथ को 26वें राउंड तक 78282 वोट मिले हैं। बीजेपी के लंकाला दीपक रेड्डी 25.083 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
हैदराबाद में कुल 15 विधानसभा सीटें हैं। इन्हीं में से एक सीट जुबली हिल्स थी। बीआरएस के मगंती गोपीनाथ ने 2018 में भी इस सीट से जीत हासिल की थी। ये उनकी लगातार दूसरी जीत है। मोहम्मद अजहरुद्दीन के चुनाव लड़ने से जुबली हिल्स एक हाई प्रोफाइल सीट बन गई थी।












Click it and Unblock the Notifications