जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण का आरोप - YSR कांग्रेस की सरकार में शिक्षा क्षेत्र में हुए हैं जमकर घोटाले
आंध्र प्रदेश में वर्तमतान समय में YSR कांग्रेस की सरकार और जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री है। 2024 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव के पहले अभी से अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण की जन सेना पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं शनिवार को जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण ने कहा कि अगर हमारी पार्टी सरकार में आती है तो सबसे पहले जगन सरकार के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में हुए घोटालों की जांच करवाने का आदेश दिया जाएगा।

जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे सत्ता में आने के बाद यह (शिक्षा क्षेत्र में घोटालों की जांच) वाईएसआरसी सरकार के खिलाफ पहली जांच होगी। घोटालों में शामिल सभी लोगों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसी सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को पटरी से उतारने के लिए उन कंपनियों के साथ समझौता किया है जो पतन के कगार पर पहुंच चुकी हैं।
पवन कल्याण ने कहा वाईएसआर सरकार ने राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में कई अनियमितताओं का सहारा लिया है। जगन सरकार ने इग्लिश मीडियम पढ़ाई को लकर छात्रों में जमकर भ्रम पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा हमने जब वर्तमान सरकार को इस संबंध में सलाह देने की कोशिश की तो हमें अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा का विरोधी करार दिया गया।
जेएसपी प्रमुख तंज कसते हुए कहा अगर अंग्रेजी बोलना चमत्कार पैदा कर सकता है, तो अंग्रेजी बोलने वाले देशों में कोई गरीबी नहीं होती।
जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने कहा कि टीओईएफएल उन लोगों के लिए आवश्यक है जो विदेश जाने का इरादा रखते हैं और तीसरी कक्षा के छात्रों के लिए टीओईएफएल की आवश्यकता पर सवाल उठाया।












Click it and Unblock the Notifications