अखिलेश और केजरीवाल पर जेपी नड्डा का तंज, कहा- चुपके से लगवा ली वैक्सीन और बताया भी नहीं

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को दिल्ली के कैलाश नगर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कोरोना वैक्सीन को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं ने शुरू में कोरोना वैक्सीन की जमकर आलोचना की थी, लेकिन बाद में उसे चुपके से लगवा भी लिया और किसी को पता भी नहीं चला।

 Kejriwal

जेपी नड्डा के मुताबिक कई नेताओं ने कोरोना वैक्सीन को भारतीय जनता पार्टी का टीका कहा था। साथ ही उसको लेकर संदेह भी जाहिर किया, लेकिन कुछ वक्त बाद उन्हीं नेताओं ने चुपके से वैक्सीन लगवाई। साथ ही उसकी फोटो भी ट्वीट नहीं की। नड्डा के मुताबिक ये मोदी सरकार की ही कड़ी मेहनत का नतीजा है कि लोग वैक्सीन के चलते कोरोना से बेफिक्र हो गए हैं।

बीजेपी चीफ ने आगे कहा कि लॉकडाउन जब लागू हुआ था तब से ही मोदी सरकार गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है, ताकि उनकी दो वक्त की रोटी का इंतजाम हो जाए। मुश्किल हालात के बाद भी मोदी सरकार ने गरीबी को नहीं बढ़ने दिया। उन्होंने उस फैसले की भी तारीफ की, जिसके तहत वयस्कों को बूस्टर डोज दी जा रही है।

अखिलेश ने कही थी ये बात
जब कोरोना की वैक्सीन लॉन्च हुई तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव से उससे जुड़ा सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि ये टीका बीजेपी का है। इसके अलावा उन्होंने वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर होने पर भी सवाल उठाए थे। हालांकि इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुई, जिसके बाद वो बैकफुट पर आए। उस दौरान उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि जनाक्रोश को देखते हुए आखिरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी। हम बीजेपी के टीके के खिलाफ थे पर 'भारत सरकार' के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे और टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे, उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+