इस साल दिसंबर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव: जेपी नड्डा

Recommended Video

    J P Nadda ने कहा, दिसंबर में होगा BJP President का चुनाव | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को इस साल के अंत तक अपना नया अध्यक्ष मिल सकता है। इसी की घोषणा आज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की। नड्डा ने बताया कि, संगठन स्तर के चुनावों पूर्ण होने के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर में किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस नड्डा ने कहा कि, हमारे पार्टी सदस्यों की संख्या से ज्यादा केवल दुनिया के आठ देशों की ही आबादी है। सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार भाजपा की सदस्यता में 7 करोड़ की वृद्धि होने जा रही है। 11 करोड़ सदस्यों में इन सदस्यों के जुड़ने से अब पार्टी के सदस्यों की संख्या 18 करोड़ होगी।

    JP nadda says Elections for party national President to be held in December this year

    बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, हमारा सदस्यता अभियान 6 जुलाई को वाराणसी से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों से शुरु हुआ था। इसकी समाप्ति 20 अगस्त को हुई। ये एक सफल अभियान रहा है। पहले हमारी 11 करोड़ की सदस्यता थी। इस बार सदस्यता अभियान से 5 करोड़ 81 लाख 34 हजार 242 लोगों की सदस्यता ऑनलाइन माध्यम से आई है। जो पिछली सदस्य संख्या का 50 प्रतिशत से ज्यादा है। 62 लाख 35 हजार 967 लोगों की ऑफलाइन माध्यम से सदस्यता आई है

    उन्होंने कहा कि, जहां सर्वर वीक था वहां हम डिजिटल रूप से कैप्चर नहीं कर पाए हैं। ये सारी संख्या हम जोड़ लें तो ये साऱी संख्या 7 करोड़ के आसपास हो जाएगी। इस दौरान सभी वर्गों में एक बहुत बड़ा रुझान भाजपा के सदस्य बनने का देखा। आर्मी के अफसर, खिलाड़ी और समाज के सभी वर्ग के लोगों ने भाजपा को ज्वाइन करने में अपनी रुचि दिखाई। पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा की सदस्यता को लेकर विशेष रुझान दिखा है।

    नड्डा ने बताया कि,हमारा सदस्यता अभियान तो समाप्त हो गया है, लेकिन हमारी मेम्बरशिप प्रक्रिया चलती रहेगी। अब सितंबर में Active members बनाने का अभियान शुरू होगा।उन्होंने बताया कि, बूथ का चुनाव हमारे यहां 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा, नवंबर में जिला इकाइयों का चुनाव होगा और उसके बाद राज्य के चुनाव होंगे।संगठन का राष्ट्रीय स्तर का चुनाव दिसंबर महीने में हम करेंगे।

    पार्टी सूत्र के मुताबिक, 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मंडल अध्यक्ष और मंडल समिति का चुनाव होगा। इसके बाद 11 से 30 नवंबर तक जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद का चुनाव कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+