'कांग्रेस के लोग कम पढ़े लिखे, हर तरफ करते महंगाई का शोर', भोपाल में बोले बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भोपाल में कहा कि कांग्रेस के लोग कम पढ़े लिखे हैं, जो हर समय महंगाई का शोर मचाते रहते हैं।

इस साल मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग कम पढ़े लिखे हैं कि हर तरफ महंगाई को लेकर शोर मचाते रहते हैं। लेकिन, उन्हे पता नहीं कि मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे मजबूत है।

JP Nadda

लोकसभा चुनाव और मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल पहुंचे। वहीं, बूथ लेबिल कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने के लिए 27 जून को पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल आ रहे हैं। वहीं, भोपाल पहुंचे कर जेपी नड्डा ने कांग्रेस को जमकर घेरा।

इसके साथ ही पिछले सप्ताह हुई पटना में विपक्षी नेताओं की बैठक को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि वो बैठक नहीं एक फोटो सेशन है। यदि लोगों को वंशवाद, तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के अलावा अगर विकास चाहते हैं। तो उनकी पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन करना चाहिए। लोगों को ये समझना चाहिए कि मोदी ने देश को वंशवाद, तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति से निकालकर विकासवाद की राजनीति को आगे बढाया है।

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी 27 जून को अपने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान शहडोल जिले में जनजातीय वर्ग के लोगों के साथ भोजन करेंगे। इसके साथ ही लालपुर में विशाल जनजाति सम्मेलन में वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का समापन और राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+