Bihar Assembly Election: नड्डा ने बिहार भाजपा नेताओं के साथ की बैठक, पार्टी की सबसे ज्यादा सीटों पर नजर
नई दिल्ली। बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बिहार के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। पार्टी की इस बैठक में संकेत मिले हैं कि बिहार और एनडीए में अपनी सहयोगी नीतीश कुमार से ज्यादा सीट पाने की कोशिश करेगी।

इस बैठक में पार्टी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ ही बिहार के प्रभारी भूपेन्द्र यादव भी शामिल हुए। इस दौरान बिहार में चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। खबर है कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव में सहयोगी नीतीश कुमार की पार्टी के साथ ही राम विलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी से अधिक सीटों की मांग उठी है।
जल्द हो सकता है चुनाव का ऐलान
बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की वर्चुअल बैठकों को दौर जारी है। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग सितंबर के आखिर में चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी पहले से ही पूरी तरह चुनावी मोड में है। पार्टी पहले ही वर्चुअल रैली कर चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जल्दी ही वर्जुअल मीटिंग कर चुके हैं। इसी क्रम में नड्डा ने शनिवार को बिहार से पार्टी के सांसदों के साथ चुनाव को लेकर मीटिंग की। इस बैठक में जिस मुद्दे पर प्रमुख रूप से चर्चा हुई वो दो प्रमुख सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग का मुद्दा था।
बिग ब्रदर बनने की कोशिश में बीजेपी
2019 के लोकसभा चुनावों में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और भाजपा ने 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि भाजपा राज्य में बड़ा भाई बनना चाहती थी लेकिन नीतीश कुमार ने भाजपा को ज्यादा सीट नहीं दी। राज्य के पार्टी नेताओं का मानना है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में नीतीश के सामने वही फार्मूला अपनाने की मांग कर सकती है। इसके पहले बीजेपी बिहार में विधानसभा चुनावों और अन्य चुनावों में जेडीयू की जूनियर सहयोगी रही है। 2013 में मोदी को पार्टी का प्रधानमंत्री चेहरा बनाए जाने के साथ ही नीतीश ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था और महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा था। हालांकि बीच में महागठबंधन टूट गया और नीतीश कुमार ने फिर से भाजपा के साथ सरकार बनाई। अब बीजेपी मोदी ब्रांड के साथ प्रदेश में भी खुद के बड़ी पार्टी होने का सपना देख रही है।
वहीं जेडीयू नेताओं का कहना है कि मोदी भले देश में बड़े नेता हैं। बिहार में नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा हैं। बीच में एनडीए में खीचतान की खबरें भी आईं लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये कहकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया कि बिहार में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे और उनके नेतृत्व में जेडीयू, भाजपा और लोजपा विधानसभा चुनाव में एक साथ लड़ेंगे। नड्डा ने कहा था 'जब-जब भाजपा, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) एक साथ आई है, तब-तब राजग की जीत हुई है। इस बार भी हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और यशस्वी होंगे।'












Click it and Unblock the Notifications