बीजेपी में बढ़ा सुनील बंसल का कद, बने राष्ट्रीय महासचिव, 3 राज्यों की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 10 अगस्त: पिछले कई दिनों से खबर आ रही थी कि बीजेपी सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश से हटाकर बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है, जिसके बारे में पार्टी हाईकमान ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया। अब बंसल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के लिए पार्टी के राज्य प्रभारी के रूप में भी नियुक्त किया गया। इस संबंध में बुधवार को जेपी नड्डा ने पत्र जारी कर दिया। जिसके बाद से बंसल को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं जेपी नड्डा ने धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश में पार्टी का महासचिव (संगठन) नियुक्त किया, जबकि कर्मवीर सिंह को झारखंड में पार्टी के महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी मिली।

Sunil Bansal

दरअसल इस साल मार्च में यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे आए, जिसमें बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया। इस जीत में सुनील बंसल की अहम भूमिका थी, जिस वजह से उन्हें यूपी में बीजेपी का चाणक्य कहा जाने लगा। यूपी चुनाव के बाद से ये खबर आ रही थी कि बंसल को अब बीजेपी बड़ी जिम्मेदारी देगी, लेकिन पार्टी के नेता चुप्पी साधे हुए थे। हालांकि अब बुधवार को जेपी नड्डा का पत्र जारी होने के बाद सब कुछ साफ हो गया।

तेलंगाना पर बीजेपी की नजर
तेलंगाना में 2023 में विधानसभा के चुनाव हैं, लेकिन मौजूदा वक्त में वहां पर टीआरएस का कब्जा है। बीजेपी की भी नजर दक्षिण भारत के इस महत्वपूर्ण राज्य पर है। इसी वजह से इस साल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हैदराबाद में हुई। उस दौरान ही बीजेपी ने साफ कर दिया था कि उसके लिए तेलंगाना चुनाव काफी अहम है, जिसमें सभी नेताओं को जुटना होगा। पार्टी को उम्मीद है कि बंसल यूपी की तरह वहां पर अपना जादू चलाएंगे।

8 साल से यूपी में
बंसल ने 8 साल से ज्यादा वक्त तक यूपी में बीजेपी के लिए काम किया। उनको 2014 में पार्टी ने यूपी का को-इंचार्ज बनाया था। उस लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 80 में से 73 सीटें जीती थीं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके बाद उनको संगठन मंत्री बनाया गया। फिर यूपी में बीजेपी के और अच्छे दिन शुरू हुए, जहां 2017 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी, तो वहीं 2022 में दोबारा पूर्ण बहुमत हासिल कर पार्टी ने इतिहास बदल दिया। इन तीन चुनावों की वजह से बीजेपी में बंसल का कद बढ़ता चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+