नेतागिरी या दादागिरी: करूणानिधि के बेटे ने यात्री को मारा थप्पड़
चेन्नई। इसे आप नेतागिरी कहेंगे या फिर दादागिरी..बुधवार को डीएमके के कोषाध्यक्ष और पार्टी प्रमुख करूणानिधि के बेटे एमके स्टालिन ने चेन्नई मेट्रो ट्रेन में एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। उस शक्स की गलती बस इतनी थी कि वो स्टालिन के रास्ते में आ गया था।

इस खबर का वीडियो आज वाइरल हुआ है जिसमें स्टालिन अपने सामने खड़े व्यक्ति को थप्पड़ जड़ने के बाद हटने को कह रहे हैं और तमिल में कुछ बातें भी बोल रहे हैं। फिलहाल थप्पड़ खाने वाले इंसान की पहचान नहीं हो पायी है।
इस घटना का वीडियो वाइरल होने पर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नेताओं को मर्यादा में रहना चाहिए, फिलहाल इस सिलसिले में डीएमके की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।












Click it and Unblock the Notifications