हत्याओं के विरोध में सड़कों पर उतरी पत्रकार बिरादरी
नई दिल्ली(ब्यूरो) आमतौर पर पत्रकार अपने हकों के लिए नहीं लड़ते। पर देश के कई भागों में पत्रकारों की जघन्य हत्याओं और उत्पीड़न के खिलाफ बुधवार को नोएडा से निकला पत्रकारों का विरोध मार्च। इसे आईटीओ के पास प्रगति मैदान-मंडी हाउस से पहले तिलक ब्रिज चौराहे के पास दिल्ली पुलिस ने रोक लिया।
सड़कों पर बैठे
पुलिस एक्शन के विरोध में पत्रकार बीच चौराहे सड़क पर बैठ गए। लंबी हुज्जत नारेबाजी भाषणबाजी के बाद गिरफ्तार कर जंतर मंतर ले जाकर छोड़ दिए गए। तब जंतर मंतर से पहले सड़क जाम कर फिर धरने पर बैठ गए।
विरोध प्रदर्शन का ये कार्यक्रम प्लान में दिल्ली और नोएडा के पत्रकार काफी एक्टिव रहे। बता दें कि हाल के दौर में उत्तर प्रदेश में कुछ पत्रकारों को मारा गया। बिलकुल हाल ही में आजतक के वरिष्ठ पत्रकार अक्षय की भी संदिग्ध हालत में मौत हुई।













Click it and Unblock the Notifications