मुंबई: वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शुक्ला पर लोकल ट्रेन में गुंडों ने किया हमला

मुंबई। मुंबई की लोकल ट्रेन में वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शुक्ला पर गुंडों के एक ग्रुप ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। इस हमले में सुधीर शुक्ला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद सुधीर शुक्ला को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री,रणजीत पाटिल ने इस मामले में गुंडों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ट्रेन में को लेकर हुई थी बहस

ट्रेन में को लेकर हुई थी बहस

मिली जानकारी के मुताबिक मीरा रोड स्टेशन पर सुधीर शुक्ला जब लोकल ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे तो उन्हें कुछ लोगों ने ट्रेन में चढ़ने नहीं दिया। सुधीर शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उन्हें ऑफिस के लिए देर हो रही थी इसलिए वो इनसे बहसकर ट्रेन में चढ़ गए। लेकिन जैसे ही सुधीर शुक्ला ट्रेन में चढ़े उन लोगों ने सुधीर को मारना शुरु कर दिया।

सीएम फडणवीस ने लिया हालचाल

सीएम फडणवीस ने लिया हालचाल

मुंबई क्राइम रिपोर्टर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे पुलिस आयुक्त से मिलकर घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मैसेज कर सुधीर शुक्ला का हाल चाल लिया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर को त्वरित कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है।

गृह राज्य मंत्री ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

गृह राज्य मंत्री ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

वहीं महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री, रणजीत पाटिल ने भी इस मामले में सुधीर शुक्ला से बात कर उनका हालचाल लिया और हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वाशन दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले को मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+