राम रहीम को उम्रकैद की सजा पर क्या बोले पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे

नई दिल्ली। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिए गए राम रहीम और 3 अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने चारों पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट के फैसले पर पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अदालत ने गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाई है। ये सच्चाई की जीत है, मुझे आज राहत महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष ने राम रहीम को फांसी की सजा की मांग की थी हालांकि हम कोर्ट की सजा से संतुष्ट हैं।

राम रहीम को उम्र कैद की सजा

राम रहीम को उम्र कैद की सजा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की कोर्ट में पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। इसमें कोर्ट ने राम रहीम और तीन अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 16 साल पुराने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में कुल 46 गवाह पेश किए गए। राम रहीम के ड्राइवर की गवाही अहम रही। इस केस में मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। पत्रकार हत्याकांड मामले में गुरमीत राम रहीम समेत सभी 4 आरोपियों को दोषी करार दिया गया था। अब उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। साथ ही चारों पर 50 हजार जुर्माना भी लगाया गया है।

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे ने क्या कहा

साल 2002 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे लगातार डेरा में होने वाले गलत काम की खबरें छापते थे। छत्रपति के परिवार ने इस संबंध में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद 2003 में ये केस सीबीआई को सौंप दिया गया। साल 2007 में सीबीआई ने डेरा मुखिया गुरमीत सिंह राम रहीम को हत्या की साजिश रचने का आरोपी मानते हुए चार्जशीट फाइल की थी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनाई गई सजा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनाई गई सजा

इससे पहले केस में सजा के ऐलान को देखते हुए पंचकुला और आसपास के जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। फिलहाल, राम रहीम अपनी दो अनुयायियों के बलात्कार के जुर्म में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+