महिला पत्रकार की हत्या पर सूचना प्रसारण मंत्री ने क्या कहा, पढ़िए...
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने भी पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की निंदा करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करती
नई दिल्ली। कर्नाटक में जानी-मानी पत्रकार गौरी लंकेश की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, जानकारी मिली है कि सीसीटीवी फुटेज में हमलावर की तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि अब तक मामले में किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरी लंकेश की हत्या के बाद लगातार इस मुद्दे पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

स्मृति ईरानी ने की घटना की निंदा
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने भी पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की निंदा करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करती हूं। उम्मीद है कि मामले में त्वरित जांच की जाएगी और जल्दी ही न्याय दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना भी जताई है।
सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी महिला पत्रकार की हत्या को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरू से गौरी लोकेश की जघन्य हत्या की खबर है। मैं पत्रकारों के खिलाफ हिंसा की निंदा करता हूं। बता दें कि गौरी लंकेश को बेंगलुरू स्थित राजा राजेश्वरी स्थित उनके घर के पास मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि तीन बदमाशों ने मंगलवार शाम गौरी लंकेश पर हमला किया। उन पर सात राउंड गोली चलाई गई। उन्हें कुल 3 गोलियां लगी हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications