Josh's #LightALamp Campaign: त्यौहार के मौसम में सकारात्मकता फैलाने और सामाजिक बदलाव की पहल
इन त्यौहारों में जोश अपने #LightALamp (#लाइटएलैंप) कैंपेन के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक माहौल तैयार कर रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न सामाजिक मुद्दों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना है। यह कैंपेन सिर्फ प्रोफेशनल क्रिएटर्स के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए खुला है।
इस कैंपने में शामिल होने का तरीका बेहद आसान है। सिर्फ जोश ऐप ओपन या डाउनलोड करें, #LightALamp ऑप्शन पर क्लिक करें और वाइब्रेंट फिल्टर्स को एक्सप्लोर करें, जो समाज में मौजूद विभिन्न बुराइयों को निशाना बनाता है। यूजर्स इन सामाजिक पापों का प्रतिनिधित्व करने वाल रावण के एक या अधिक सिरों का 'वध' कर सकते हैं और उनके प्रति अपना विरोध जता सकते हैं।

यूजर्स के पास उस मुद्दे पर चर्चा करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने का विकल्प भी है, जिसका भी वो समर्थन करना चाहते हैं। अगर आप किसी सामाजिक कार्यों में शामिल हैं, जैसे कि भोजन का वितरण करने, कपड़े उपलब्ध कराने, गरीब बच्चों को पढ़ाने या जरूरतमंदों की मदद करने में, तो इस कैंपेन का हिस्सा बनने के लिए आप #LightALamp का इस्तेमाल करते हुए वीडियो क्रिएट करके उसे अपलोड भी कर सकते हैं।
यह कैंपेन सिर्फ लोगों के लिए नहीं है। एजीओ, कंपनियों और अन्य संगठनों को भी इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इन त्यौहारों में जोश आशा की एक किरण लेकर आया है। यह सामाजिक बुराइयों से लड़ रहा है और #LightALamp के जरिए सकारात्मकता फैला रहा है। जोश ने सार्थक प्रयास, रॉबिन हुड आर्मी, ऊर्जा ट्रस्ट, Kidskintha और MASH जैसे गैर सरकारी संगठनों (NGO)के साथ साझेदारी की है। अशिक्षा, भूख, बुजुर्गों की देखभाल, बच्चों की शिक्षा, महिलाओं का कल्याण, असमानता, पर्यावरण संबंधी चिंताओं के अलावा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर फोकस करके किसी और के त्यौहारों को रंगीन बनाना ही जोश का लक्ष्य है।
आशा, करुणा और एकता के इस संदेश को अपने दोस्तों, परिवार और क्रिएटर यूनिवर्स के साथ साझा कीजिए, ताकि जरूरतमंदों को सहायता मिल सके। समाज में बदलाव लाने के लिए वीडियो की ताकत और #LightALamp का इस्तेमाल कीजिए।
जोश के #LightALamp पर जाएं और इस दुर्लभ अवसर का लाभ उठाएं। रॉबिन हुड आर्मी एनजीओ के अनोखे समर्थन की बदौलत जोश की पहली फेस्टिवल ड्राइव उम्मीदों से भी ज्यादा सफल रही। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में 35 KOL ने भोजन बांटकर, बच्चों के साथ बेहतरीन समय गुजारकर, उनके बीच खुशियां लाकर और इन दिल को छू लेने वाले पलों को कैमरे में कैद करके अपना योगदान दिया था।

इस तरह से यह कार्यक्रम जोश के लिए एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गया। इसने त्योहारी सीजन को जरूरतमंदों के लिए असाधारण रूप से स्पेशल बना दिया था। ऐसे ही हम सब मिलकर एक ऐसी दुनिया बना रहे हैं, जहां नेकी सभी तरह की सीमाओं से परे है।
अब हम आप सबको इस बात को फैलाने में मदद करने के लिए आमंत्रित करते हैं। अगले कुछ दिनों तक आने वाले कई अभियानों में हमारे साथ शामिल होने पर विचार कीजिए। आइए सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए मिलकर काम करें!
जरूरतमंदों की मदद करने का दूसरा तरीका भी है। जमीनी स्तर के स्वयंसेवकों के साथ सीधी भागीदारी भी की जा सकती है। अगर आप इस प्रयास का हिस्सा बनना चाहते हैं या किसी तरह से मदद देना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं- Kidskintha - +91 99169 53433, MASH- 9958638627 या Thayiya Madilu- +91 90603 02094












Click it and Unblock the Notifications