रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक मुद्दों पर बात करने का जरिया है जोश ऐप का सुरक्षाबंधन कैंपेन

सुरक्षाबंधन कैंपेन: रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक मुद्दों पर बात करने का जरिया है जोश ऐप

नई दिल्ली, 12 अगस्त: भारत में सबसे लोकप्रिय और तेजी से बढ़ रहे शार्ट वीडियो प्लेटफॉर्म जोश ऐप ने रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखकर सुरक्षाबंधन कैंपेन की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य जोश यूजर्स में समाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाना और समाजिक एकजुटता का प्रतिज्ञा लेना है। जोश ऐप हमेशा से ही अपने प्लेटफॉर्म का उपयोग सामाजिक समरता बढ़ाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए करता रहा है। सुरक्षाबंधन कैंपेन क्रिएटर्स की आवाज को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक प्रभाव लाने की दिशा में एक और कदम है।

Josh SurakshaBandhan campaign

7 से 16 अगस्त तक चलने वाला यह कैंपेन यूजर्स को विशेष तौर पर तैयार सुरक्षाबंधन फिल्टर का उपयोग करके बेतरीन कंटेंट बनाने में मदद करेगा। इसमें रक्षाबंधन और 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए, जोश यूजर्स अपने देश के लोगों को असमानता, भेदभाव, भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे सामाजिक अन्याय से बचाने के लिए अपना समर्थन देने का संकल्प ले सकते हैं।

कैंपेन के विजेताओं को उनके परिवारों के साथ वाघा बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस परेड में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। साथ ही देश के रखवालों यानी सुरक्षा बलों को सम्मानित करने के लिए एक प्रतीकात्मक भाव में राखी बांधने का भी मौका मिलेगा, जिससे उनके प्रति राष्ट्र का आभार प्रकट होगा।

बता दें कि लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर भी अपना वीडियो बनाकर इस कैंपेन से जुड़ रहे हैं। साथ ही पुलिसकर्मी, चिकित्साकर्मी और नौकरशाहों भी भारी संख्या में अपने अनुभवों को साझा कर कैंपेन से जुड़ रहे हैं।

Challenge video links:

http://share.myjosh.in/video/98fd7153-da6a-4420-be33-b25a07a6bd9e?u=0xbd282dc5c17e1f91

http://share.myjosh.in/video/2142b72a-8339-472d-aae8-cb54184c707f?u=0xbd282dc5c17e1f91

http://share.myjosh.in/video/05192b72-c9ce-42db-998c-a4b81363d77c?u=0xbd282dc5c17e1f91

http://share.myjosh.in/video/0451d01c-85e6-4b56-be3b-1483bf02a249?u=0xbd282dc5c17e1f91

Josh SurakshaBandhan campaign

जोश ऐप के कंटेंट हेड ने क्या कहा?

कैंपेन के बारे में बात करते हुए जोश ऐप के कंटेंट हेड सुंदर वेंकटरामन ने कहा, ''हमने हमेशा ही सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषयों को जोश ऐप पर प्रचारित और यूजर्स को उससे जोड़ने का प्रयास किया है। #सुरक्षाबंधन का महत्व दोगुना हो जाता है क्योंकि यह देश के दो महत्वपूर्ण त्योहारों - रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के उद्देश्यों का मूल है। इस कैंपेन के जरिए, हमारा लक्ष्य सामाजिक अन्याय से लड़ने वाले विचार व्यक्त करते हुए वीडियो बनाना है और जोश यूजर्स को इस उद्देश्य के प्रति अपनी निष्ठा की प्रतिज्ञा करने के लिए प्रोत्साहित करना है। और तो और कई मीडिया प्रदाता इस कैंपेन में हमारे साथ जुड़े हैं। PTC न्यूज़, लोक शाही न्यूज़, iTV नेटवर्क, फ़्रीडम पार्ट्नर : SheThePeople एवं फ़्री प्रेस जर्नल जैसे प्रसारण प्रदाता ने भी इसमें सहयोग करके अपना उत्साह प्रकट किया है।

जोश ऐप के बारे में जानिए?

जोश वर्से इनोवेशन द्वारा अगस्त 2020 में लॉन्च किया गया एक मेड-इन-इंडिया, शॉर्ट-वीडियो ऐप है। यह भारत के टॉप 1000+ क्रिएटर्स, 20,000 से अधिक मैनेज्ड क्रिएटर्स की कम्युनिटी,देश के 10 सबसे बड़े म्युजिक लेबल, 15+ मिलियन यूजीसी क्रिएटर, बेस्ट कंटेट क्रिएशन टूल्स, मनोरंजन के बेहतरीन फॉर्मेट्स और करोड़ों यूजर्स वाला प्लेटफॉर्म है।

100 मिलियन से अधिक डाउनलोड के साथ प्ले स्टोर पर जोश ऐप को टॉप शॉर्ट-वीडियो ऐप का दर्जा दिया गया है। जोश वर्तमान में भारत में 153 मिलियन से अधिक एमएयू (मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता), 74 मिलियन डीएयू (दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ता) और लोगों द्वारा 23 मिनट का औसत समय खर्च किया जाने वाला शॉर्ट वीडियो ऐप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+